ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मंत्री जनक राम के बयान पर तेजस्वी का पलटवार, बिहार में सरकार नागपुर से चल रही है

PATNA: पूरे देश में लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। अब बिहार में भी लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरमा गई है। बिहार के मंत्री जनक राम ने कहा है कि धर्म कानून से बड़ा नही

मंत्री जनक राम के बयान पर तेजस्वी का पलटवार, बिहार में सरकार नागपुर से चल रही है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूरे देश में लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। अब बिहार में भी लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरमा गई है। बिहार के मंत्री जनक राम ने कहा है कि धर्म कानून से बड़ा नहीं होता है। यूपी में यह कानून लागू हुआ है तो इसका असर बिहार में जरूर पड़ेगा। वही जनक राम के इस बयान का पलटवार करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी में कोर्ट का ऑडर है इसलिए वहां मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाया जा रहा लेकिन बिहार में अभी इस तरह की बात नहीं है। बिहार में जब ऐसा मामला आएगा तब देखा जाएगा। तेजस्वी ने बड़ा बयान दिया कि बिहार में सरकार नागपुर से चल रही है। 


मंदिर और मस्जिदों में लाउडस्पीकर को हटाने को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। बिहार के मंत्री जनक राम के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी में कोर्ट का ऑडर है इसलिए वहां लाउडस्पीकर हटाया जा रहा है लेकिन यहां इस तरह की बात नहीं है। बिहार में जब ऐसा मामला आएगा तब देखा जाएगा। राजद कार्यालय में भामाशाह की जयंती मनाई गयी। जिसमें तेजस्वी शामिल हुए। जयंती समारोह में शामिल होने के बाद तेजस्वी ने कहा कि मैं टीका लगाऊ टोपी और पगड़ी पहनूं क्या फर्क पड़ता है। बीजेपी के लोग सिर्फ समाज को बांटने की बात करते हैं। तेजस्वी ने बड़ा बयान दिया कि बिहार में सरकार नागपुर से चल रही है। 


गुरुवार को जेडीयू की दावत-ए-इफ्तार में तेजस्वी यादव शामिल हुए थे इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को गाड़ी तक छोड़ने आए थे। इसे लेकर हो रही चर्चाओं को लेकर तेजस्वी ने कहा कि हमकों छोड़ने आए तो इतनी चर्चा हो रही है हम भी जब इफ्तार पार्टी दिए थे तब हमारे यहां भी कई गेस्ट आए थे सभी को हमने उनकी गाड़ी तक छोड़ा। यह शिष्टाचार मुलाकात है इसे दूसरी दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का होता है। हम जब बेरोजगारी की बात करते है तो सभी धर्मों के लोगों की बात करते हैं। बेरोजगारी हर समाज में है हर धर्म में है। हर धर्म के प्रति हम सम्मान करते हैं। हमारी शादी तो दूसरे धर्म में हुई है हमलोग तो समाजवादी लोग है। पूछ लीजिए शाहनवाज हुसैन से वे क्या कहते हैं।  


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता