ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

मंत्री तेजप्रताप यादव को बड़ी राहत, इस मामले में अदालत से मिली बेल

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री और लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने के मामले में कोर्ट ने उन्हें बेल दे दिया है। ज

मंत्री तेजप्रताप यादव को बड़ी राहत, इस मामले में अदालत से मिली बेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री और लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने के मामले में कोर्ट ने उन्हें बेल दे दिया है। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट पहुंचे थे। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने के मामले में साल 2020 में तेजप्रताप यादव समेत 7 लोगों के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था। 


दरअसल, 25 सितंबर 2020 को कृषि बिल के खिलाफ विपक्ष ने भारत बंद का आह्वान किया था। कृषि बिल के खिलाफ तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव समेत कई नेता पटना की सड़कों पर उतरे थे। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने के आरोप में पटना के कोतवाली थाने में तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव, रामानंद यादव, देवमुनि सिंह और पप्पू यादव समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।


इसी मामले में शुक्रवार को तेज प्रताप यादव पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे थे। जहां तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तेजप्रताप यादव को राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी।  

टैग्स