ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

मांझी से मुलाकात कर बाहर निकले नित्यानंद राय, कहा - चाचा भतीजे के बीच तो चलता रहता है ...

PATNA : इस समय की बड़ी खबर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के घराने से निकल कर सामने आ रही है। भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा खेल करने जा रही है और इ

मांझी से मुलाकात कर बाहर निकले नित्यानंद राय, कहा - चाचा भतीजे के बीच तो चलता रहता है ...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस समय की बड़ी खबर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के घराने से निकल कर सामने आ रही है। भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा खेल करने जा रही है और इसको लेकर पिच भी तैयार कर लिया गया है। ऐसे में देर रात भाजपा के केंद्रीय मंत्री और बिहार भाजपा के बड़े नेता नित्यानंद राय जीतन मांझी से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद नित्यानंद राय ने बड़ी बात कही है।


नित्यानंद राय ने कहा कि जीतन राम मांझी जी हमारे चाचा हैं और चाचा भतीजे में तो मुलाकात चलती रहती है। इस मुलाकात के कोई भी राजनीतिक मायने निकल जाना उचित नहीं है हमें जब भी मन करता है हम अपने चाचा से मिलने चलते हैं।


वही जब नित्यानंद राय से बिहार के चाचा भतीजे की जोड़ी पर सवाल किया गया तो वह मीडिया के सवालों से दूरी बनाते हुए नजर आए नित्यानंद राय से जब यह पूछा गया कि क्या बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने रहेंगे तो नित्यानंद राय ने मीडिया के सामने हाथ जोड़कर कन्नी कटा लिया।


उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी नेताओं के साथ चल रही बैठक खत्म हो गयी है। बैठक के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक में चर्चा हुई। 


सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने किसी भी अटकलों को खारिज कर दिया है। विजय सिन्हा ने भी कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ही चर्चा हुई है और किसी मुद्दे पर बात नहीं हुई है।