ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मांझी ने क्राइम कंट्रोल के लिए सीएम नीतीश को दिया टिप्स, पुलिसवालों से बेहतर है अपराधियों के साथ मीटिंग कीजिए

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बड़ा बयान दिया है. लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ी स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सीएम नीतीश की हाई लेवल मीटिंग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बड़ा बयान दिया है. लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ी स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सीएम नीतीश की हाई लेवल मीटिंग पर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कड़ी टिपण्णी की. सीएम नीतीश को टिप्स देते हुए मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्राइम को रोकने के लिए अपराधियों के साथ ही बैठक करने की जरूरत है. 


डिप्टी सीएम का नहीं सुनें, शायद सीएम का सुन लें
जीतन राम मांझी ने सीएम के साथ-साथ डिप्टी सीएम को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि बिहार में अपराध तो रूक नहीं रहा है. पता नहीं, मुख्यमंत्री किस बात की समीक्षा कर रहें हैं. हत्या, अपहरण, डकैती के बढ़ते अपराध  कम करने के लिए अपराधियों के साथ ही बैठक करनी चाहिए. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की विनती तो अपराधियों ने सुना नहीं, हो सकता है कि मुख्यमंत्री की ही सुन लें.



दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ है लेवल मीटिंग कर अपराध पर नकेल कसने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो पुलिस पदाधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादातर आपराधिक घटनाएं जमीन विवाद को लेकर होती हैं. भूमि विवाद के निपटारे के लिए सप्ताह में एक दिन थानेदार और सीओ स्तर से लेकर डीएम और एसपी तक की बैठक नियमित हो. इसके लिए पुलिस को अलर्ट रहने की जरूरत है. जिन थाना इलाकों में अधिक क्राइम हुआ है. वहां विशेष तौर पर सतर्कता बरतने की जरूरत है. वहां के दोषी पदाधियकारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई होगी. 


टैग्स