ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मांझी का पीएम मोदी पर सबसे बड़ा हमला, वैक्सीनेशन के साथ डेथ सर्टिफिकेट पर भी अपना फोटो लगवा लें

PATNA : कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर आपत्ति जताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब बीजेपी और पीएम पर पहले से ज्यादा हमलावर हो

मांझी का पीएम मोदी पर सबसे बड़ा हमला, वैक्सीनेशन के साथ डेथ सर्टिफिकेट पर भी अपना फोटो लगवा लें
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर आपत्ति जताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब बीजेपी और पीएम पर पहले से ज्यादा हमलावर हो गए हैं. जीतन राम मांझी ने आज लगातार दूसरे दिन पीएम की तस्वीर पर सवाल खड़ा किया है. मांझी ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगी है तो फिर कोरोना से मरने वाले लोगों के डेथ सर्टिफिकेट पर भी प्रधानमंत्री की तस्वीर होनी चाहिए. 


आपको बता दें कि जीतन राम मांझी ने रविवार को कहा था कि कोरोना वायरस वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर राष्ट्रपति की तस्वीर होनी चाहिए और अगर जरूरी हो तो प्रधानमंत्री और स्थानीय मुख्यमंत्री की तस्वीर राष्ट्रपति के साथ वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर लगे. 


आज जीतन राम मांझी ने एक बार फिर कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम की तस्वीर को लेकर हमला बोला है और डेथ सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने की बात कह डाली है.

टैग्स