ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में पटना में हंगामा, आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के बाहर किया जमकर प्रदर्शन

PATNA: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पटना में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओंं ने जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी दफ्तर के बाहर आप कार्यकर्ता जुटे और मन

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में पटना में हंगामा, आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के बाहर किया जमकर प्रदर्शन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पटना में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओंं ने जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी दफ्तर के बाहर आप कार्यकर्ता जुटे और मनीष सिसोदिया की रिहाई की माग करने लगे। इसे लेकर बीजेपी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। 


इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को काफी मशक्कत के बाद वहां से हटाया गया। बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओं के नारे के साथ पटना स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा मचाया।


गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसे लेकर आम आदमी पार्टी और उसके कार्यकर्तार्ओं में भारी आक्रोश है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने से पहले सीबीआई उनका मेडिकल टेस्ट कराया। राउज एवेन्यू कोर्ट में थोड़ी देर बाद मनीष सिसोदिया की पेशी होगी। मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया है।