ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

ममता बनर्जी से मिले तेजस्वी.. सियासी मुद्दों पर हुई चर्चा, आज कोलकाता से पहुंचेंगे रांची

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक बार फिर हुई है. पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई थी. लेकिन

ममता बनर्जी से मिले तेजस्वी.. सियासी मुद्दों पर हुई चर्चा, आज कोलकाता से पहुंचेंगे रांची
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक बार फिर हुई है. पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई थी. लेकिन एक बार फिर से इन दोनों नेताओं की मुलाकात को महत्वपूर्ण सियासी घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोलकाता दौरे पर हैं और बहुत कम लोगों को इसके बारे में जानकारी है. आरजेडी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो 2 दिन पहले ही तेजस्वी यादव पटना से कोलकाता चले गए थे और वहां पहुंचते ही उनकी मुलाकात ममता बनर्जी से हुई.


सूत्रों की मानें तो ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने उनसे कई मसलों पर चर्चा की है. एनडीए और बीजेपी गठबंधन को कैसे और किन मतों पर गिराया जाए, साथ ही साथ किसान आंदोलन से लेकर अन्य सवालों पर भी दोनों के बीच इस चर्चा हुई है. हालांकि इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो ममता से मुलाकात के बाद तेजस्वी कोलकाता से सीधे रांची के लिए रवाना होने वाले हैं. रांची पहुंचने पर तेजस्वी यादव यहां आरजेडी के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आरजेडी के स्थानीय नेताओं के साथ उनकी बैठक भी होनी है.



तेजस्वी यादव झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. आज रांची पहुंचने के बाद कल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ वह महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक करेंगे. रांची में आरजेडी की बैठक के बाद तेजस्वी यादव की मुलाकात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से होती है या नहीं, यह देखना भी दिलचस्प होगा. पिछले दिनों हेमंत सोरेन ने जिस तरह भोजपुरी भाषा को लेकर टिप्पणी की थी और बिहारियों को लेकर विवादित बयान दिया था, उसके बाद लगातार सोरेन बिहार की राजनीति को गरमा आए हुए हैं. ऐसे में तेजस्वी से उनकी मुलाकात होती है तो इस पर सबकी नजरें टिकी होगी. 



टैग्स