ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

महेश्वर हजारी बनेंगे विधानसभा के उपाध्यक्ष, आज करेंगे नामांकन

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के विधायक महेश्वर हजारी विधानसभा के उपाध्यक्ष बनेंगे। महेश्वर हजारी उपाध्यक्ष पद के लिए आज औपचारिक तौर पर अपना नामांकन करेंग

महेश्वर हजारी बनेंगे विधानसभा के उपाध्यक्ष, आज करेंगे नामांकन
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के विधायक महेश्वर हजारी विधानसभा के उपाध्यक्ष बनेंगे। महेश्वर हजारी उपाध्यक्ष पद के लिए आज औपचारिक तौर पर अपना नामांकन करेंगे और कल उनके निर्वाचन की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। समस्तीपुर कल्याणपुर विधानसभा सीट से महेश्वर हजारी विधायक हैं। निर्वाचन के बाद महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के 17 में उपाध्यक्ष बनेंगे। महेश्वर हजारी के पहले बीजेपी के अमरेंद्र प्रताप सिंह विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे हैं हालांकि वह साल 2010 से 2015 के बीच उपाध्यक्ष रहे। साल 2015 से 2020 के बीच कोई भी उपाध्यक्ष नहीं रहा। 


साल 2020 में नई विधानसभा का गठन होने के बाद अध्यक्ष की कुर्सी बीजेपी के पाले में गई थी। बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा फिलहाल विधानसभा के अध्यक्ष हैं और अब जेडीयू ने उपाध्यक्ष की कुर्सी पर अपना उम्मीदवार देने का फैसला किया है। विधानसभा के सचिव राजकुमार सिंह ने उपाध्यक्ष चुनाव के लिए सोमवार की शाम अधिसूचना जारी की है। महेश्वर हजारी साल 2005 से लगातार निर्वाचित होते रहे हैं। फरवरी और नवंबर 2005 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी उसके बाद साल 2009 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर वह संसद पहुंचे थे। 2014 तक के संसद में रहने के बाद 2015 में वह वापस विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की। पिछली सरकार में वह मंत्री के पद पर भी रहे और अब उन्हें उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। 


महेश्वर हजारी से पहले उपाध्यक्ष की कुर्सी पर रहे अमरेंद्र प्रताप सिंह 7 अगस्त 2012 से 14 नवंबर 2015 तक इस पद पर थे। बिहार विधानसभा के पहले उपाध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्धकी बने थे।

टैग्स