ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

महंगाई के खिलाफ तेजस्वी का हल्ला बोल, कहा.. सरकार बेशर्म हो गयी है

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ शंखनाद करते हुए सरकार पर हल्ला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि देश में आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबा जा रह

महंगाई के खिलाफ तेजस्वी का हल्ला बोल, कहा.. सरकार बेशर्म हो गयी है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ शंखनाद करते हुए सरकार पर हल्ला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि देश में आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबा जा रहा है और सरकार बेशर्मी का चश्मा पहने हुए हैं. तेजस्वी ने कहा कि आज पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है. किसानों को खेती करने के लिए साहस जुटाना पड़ रहा है. महंगाई की ऐसी मार देश में कभी नहीं झेली होगी.


तेजस्वी यादव ने बीजेपी के जिला अध्यक्ष शराब पीते हुए फोटो वायरल होने के मामले पर भी सरकार के ऊपर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि मंत्री के भाई का शराब कनेक्शन सामने आया था. लेकिन इस मामले में लीपापोती हो गई. तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में जिस मामले को उठाने का काम किया.  सरकार में बैठे लोग शराब दिखाने का काम कर रहे हैं. 


आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार की कंप्लेंट दर्ज नहीं होने पर भी तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से एक बार फिर सवाल किया है. तेजस्वी ने कहा है कि अगर मेरे ऊपर हत्या का आरोप लगाया गया तो मैंने सामने आकर सभी आरोपों का सामना किया. लेकिन नीतीश कुमार डर रहे हैं. अगर नीतीश कुमार सच्चे हैं. तो उन्हें डरने की क्या जरूरत.