ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

महागठबंधन में जल्द होगी बड़ी टूट, बोले पशुपति पारस ... उपेंद्र कुशवाहा पहुंचा रहे BJP को फायदा

PATNA : जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार पार्टी नेता और दल पर हमलावर हैं। इनके इस बयानबाजी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह यह साफ़ कर चुके हैं कि वो अब पार्टी के संस

महागठबंधन में जल्द होगी बड़ी टूट, बोले पशुपति पारस ...  उपेंद्र कुशवाहा पहुंचा रहे BJP को फायदा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार पार्टी नेता और दल पर हमलावर हैं। इनके इस बयानबाजी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह यह साफ़ कर चुके हैं कि वो अब पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष नहीं है। हालांकि, इसके लेकर कुशवाहा ने कोई रिएक्शन तो नहीं दिया है।लेकिन, उन्होंने यह साफ़ कर दिया है वो जिन चीज़ों की मांग कर रहे हैं यह करते रहेंगे। इस बीच अब उनके इस तरह के बयानबाजी को लेकर अब केंद्रीय मंत्री और लोजपा (पारस ) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा भाजपा को फायदा दे रहे हैं और इससे जेडीयू और राजद में जल्द ही टूट देखने को मिलेगी। 


पशुपति कुमार पारस ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा के तरफ से जेडीयू और नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं उससे निश्चित रूप से भाजपा को फायदा होगा। उनके इस बयानबाजी से राजद और महागठबंधन कमजोर होगी और उसमें टूट भी देखने को जल्द ही मिलेगा। इतना ही बयानों से बिहार में जेडीयू और भी बुरा हाल होगा। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जेडीयू और भी कमजोर होगी। 


इसके आलावा जब पशुपति पारस से उपेंद्र कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ़ कह दिया कि, यदि वो आएंगे तो उसपर विचार किया जाएगा।  फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। लेकिन, वो आएंगे तो हमलोग उनका स्वागत ही करेंगे। हालांकि, अंतिम निर्णय उनको ही लेना है। 


इसके आलावा आगमी 25 फरवरी को महागठंधन के तरफ से बुलाई गयी रैली और उसी दिन भाजपा के गृह मंत्री का पटना आने के सवालों में शक्ति प्रदर्शन से जोड़े जाने के सवालों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। शक्ति प्रदर्शन एक तरह के लोगों के बीच होता है और महागठंधन के अंदर ताकत कहि कहां बची हुई है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता