ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

महागठबंधन के नेताओं को कुशवाहा की नसीहत, मीडिया में आने के लिए नहीं दें बयान

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है. जहां रालोसपा प्रमुख ने प्रेस वार्ता में एक बड़ा बयान दिया है. महागठबंधन के नेताओं को रालोसपा प्रमुख ने एक बड़ी नस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है. जहां रालोसपा प्रमुख ने प्रेस वार्ता में एक बड़ा बयान दिया है. महागठबंधन के नेताओं को रालोसपा प्रमुख ने एक बड़ी नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोल देते हैं. कौकब कादरी के बयान पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को जानकारी नहीं रहती है. 


कुछ तो तुमने बदनाम किया कुछ आग लगाई लोगो ने...
महागठबंधन के नेताओं के गलत बयानबाजी से नाराज कुशवाहा ने शायराना अंदाज में अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि 'कुछ तो तुमने बदनाम किया कुछ आग लगाई लोगो ने...' कुशवाहा महागठबंधन की एकता दिखाने में जुटे हुए हैं. महागठबंधन के कुछ नेताओं के धरना में शामिल नहीं होने के बयान पर कुशवाहा ने कहा कि किसी भी पार्टी की ओर से ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है. उन्होंने कहा कि आरजेडी ने आधिकारिक रूप से कहा कि वो धरना में शामिल रहेंगे. 



बिहार में किसी भी वक्त हो सकता है व्यक्ति मर्डर
बिहार में बढ़ते अपराध पर बोलते हुए कुशवाहा ने कहा कि आज अपराध इतना बढ़ गया है कि सूबे में किसी भी वक्त किसी भी व्यक्ति का मर्डर हो सकता है. बिहार में लॉ एंड आर्डर ध्वस्त हो गया है. जनता राज्य और केंद्र सरकार के फैसले से नाराज है. नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है. बिहार सरकार ने किसानों के लिए रोडमैप बनाने की बात कही थी, लेकिन वो कहां है, अभी पता नहीं है.


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता