ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

लोकसभा चुनाव के बीच जेल से बाहर आएंगे बाहुबली व पूर्व विधायक अनंत सिंह ! पैरोल पर होगी रिहाई*

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश भर में गहमागहमी का माहौल है ऐसे में अब जो एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है यह खबर बिहार की राजनीतिक गलियां में एक नई समीकरण तय कर सकती है।

लोकसभा चुनाव के बीच जेल से बाहर आएंगे बाहुबली व पूर्व विधायक अनंत सिंह ! पैरोल पर होगी रिहाई*
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश भर में गहमागहमी का माहौल है ऐसे में अब जो एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है यह खबर बिहार की राजनीतिक गलियां में एक नई समीकरण तय कर सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पैरोल पर कल बाहर आ रहे हैं।


अनंत सिंह के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के बाहुबली पूर्व  विधायक अनंत सिंह पिछले कई दिनों से बीमार थे जिसके बाद उन्हें डॉक्टरी पैरोल पर बाहर आने की अनुमति दी गई है। ऐसे में अब अनंत सिंह कल पटना के बोर्ड जल से निकलकर बढ़िया बाहर तक जाएंगे और इस दौरान उनके समर्थक कई जगह पर स्वागत कर सकते है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह मंगलवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। अनंत सिंह से जुड़े लोगों की मानें तो उन्हें पैरोल पर रिहा किया जा रहा है। पैरोल की अवधि 15 दिन के लिए होगी। रिहाई के बाद आनंद सिंह पटना से सड़क मार्ग के जरिए बड़हिया बहा पर तक जाएंगे।


बता दें अनंत सिंह अभी बेउर जेल में  बंद हैं, जहां पहले भी वह कई बार इलाज के लिए बाहर आ चुके हैं। लेकिन यह पहली बार होगा जब उन्हें पैरोल पर रिहा किया जाएगा। अनंत सिंह को यह पैरोल उनकी बीमारी के इलाज के लिए दिया गया है। इस दौरान वह अपना इलाज कराएंगे। जिसके बाद उन्हें वापस जेल जाना पड़ेगा।

अनंत सिंह को 14 जून 2022 को पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया था. 21 जून 2022 को दस साल की सजा सुनाई गई थी. सजा होने के बाद अनंत सिंह की विधानसभा की सदस्यता चली गई थी। फिलहाल इसी सीट से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी उपचुनाव जीतकर आरजेडी से विधायक हैं। अब खबर है कि अनंत सिंह 30 अप्रैल (मंगलवार) को पैरोल पर बाहर आएंगे।