ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों के बीच आया लालू की लाडली का रिएक्शन, जानिए.. क्या कहा?

PATNA: पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मिया काफी तेज हो गई हैं। एनडीए और इंडी गठबंधन में शामिल दल अपने अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में जुटे हुए हैं। कई स

लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों के बीच आया लालू की लाडली का रिएक्शन, जानिए.. क्या कहा?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मिया काफी तेज हो गई हैं। एनडीए और इंडी गठबंधन में शामिल दल अपने अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में जुटे हुए हैं। कई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी हो चुकी है। खबर है कि लालू प्रसाद की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या भी इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगी। चर्चा है कि रोहिणी सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।


सारण संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच रोहिणी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है। रोहिणी ने एक्स पर लिखा कि, “जन्म दिया जिस माता-पिता ने मेरा रोम- म उनका कर्जदार है भगवान से भी बड़ा दर्जा 'उनका' मैं तो सिर्फ उनका विस्तार हूँ. पितृ देवो भव: मातृ देवो भवः”। रोहिणी ने इस पोस्ट के साथ लालू प्रसाद और राबड़ी देवी का एक प्यारा सा फोटो भी शेयर किया है।


बता दें कि रोहिणी आचार्या सिंगापुर में अपने पति के साथ रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए बिहार की सियासत पर नजर रखती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके पोस्ट आते रहते हैं। रोहिणी ने ही अपनी किडनी देकर पिता लालू प्रसाद को नया जीवन देने का काम किया है। कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से और रोहिणी सारण संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रही हैं।


रोहिणी के चुनाव लड़ने की चर्चा पर बीजेपी ने हमला बोला है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू यादव ऐसे नेता हैं जो टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं। लालू यादव तो अब अपनी बेटी तक को नहीं छोड़े तो बाकी के बारे में क्या कहा जा सकता है। लालू यादव पहले अपनी बेटी से किडनी लिए उसके बाद जाकर रोहणी को टिकट दिया। यही है लालू यादव का परिचय, वो टिकट बचने में माहिर हैं और उनसे बड़ा सौदाबाज शायद ही कोई होगा।