ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

दुष्कर्म के मामले में प्रिंस राज की जमानत पर फैसला रिजर्व, 20 सितंबर को कोर्ट देगा निर्णय

DELHI : दुष्कर्म के आरोप से घिरे सांसद प्रिंस राज पासवान की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया है. दिल्ली की अदालत ने प्रिंस राज की तरफ से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनव

दुष्कर्म के मामले में प्रिंस राज की जमानत पर फैसला रिजर्व, 20 सितंबर को कोर्ट देगा निर्णय
First Bihar
4 मिनट

DELHI : दुष्कर्म के आरोप से घिरे सांसद प्रिंस राज पासवान की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया है. दिल्ली की अदालत ने प्रिंस राज की तरफ से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद 20 सितंबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है. राउज एवेन्यू कोर्ट अब 20 सितंबर को अग्रिम जमानत पर फैसला देगा.


आपको बता दें कि एलजेपी की एक महिला कार्यकर्ता ने सांसद प्रिंस राज पासवान के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. कोर्ट के दखल के बाद सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस से थाने में मामला दर्ज किया गया है. अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद प्रिंस पासवान राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने अपनी तरफ से अग्रिम जमानत की याचिका दायर की जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.


गौरतलब हो कि लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज पासवान के ऊपर गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रिंस राज में अब कोर्ट का रुख किया है. सांसद प्रिंस राज ने अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की अदालत का रुख किया है. आपको बता दें कि दिल्ली की एक अदालत के निर्देश पर ही प्रिंस राज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अदालत ने गुरुवार को संसद के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था. इसके बाद कनॉट प्लेस से थाने में प्रिंस के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं की तहत एफआईआर दर्ज की गई.


दरअसल सांसद प्रिंस राज के ऊपर पार्टी की है एक महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि प्रिंस राज ने उसके साथ बलात्कार किया. प्रिंस राज एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं. उनके पिता पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के बाद प्रिंस राज समस्तीपुर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे.अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अब प्रिंस राज को गिरफ्तारी का डर सता रहा है. लिहाजा उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का रुख कर लिया है.


आपको बता दें कि करीब तीन महीने पहले एक पीड़िता ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. अब कोर्ट का आदेश आने के बाद सांसद प्रिंस राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. ये एफआईआर 9 सितंबर को दर्ज हुई है. पीड़ित पक्ष की वकील सुदेश कुमारी जेठवा ने बताया कि हमने मई में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की थी और जुलाई में दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दिया था. अदालत ने पुलिस को सांसद प्रिंस राज और उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.


जानकारी हो कि पीड़िता द्वारा कुछ वक्त पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी. पीड़िता के मुताबिक, वह लोजपा की कार्यकर्ता थी. पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया था कि बेहोशी के हालत में उसके साथ शोषण किया गया था. प्रिंस राज पासवान द्वारा भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है, जहां उन्होंने पीड़िता पर गलत आरोप लगाने की बात कही थी. इसके अलावा उन्होंने 10 फरवरी को शिकायतकर्ता के खिलाफ रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.