ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

लाठीबाज है महागठबंधन की सरकार, सम्राट चौधरी बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज नीतीश-तेजस्वी का धर्म

PATNA: बिहार के युवाओं को नौकरी देने का वादा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के गले की फांस बन गई है। सरकार जिस गति से अपने वाले दो पूरा करने की कोशिश कर र

लाठीबाज है महागठबंधन की सरकार, सम्राट चौधरी बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज नीतीश-तेजस्वी का धर्म
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: बिहार के युवाओं को नौकरी देने का वादा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के गले की फांस बन गई है। सरकार जिस गति से अपने वाले दो पूरा करने की कोशिश कर रही है, उससे बिहार के युवाओं का भरोसा टूटता जा रहा है। पटना की सड़कों पर आज जब सैकड़ों युवा अपनी मांगों के लेकर सड़क पर उतरे तो उनपर लाठियां बरसाई गईं। लाठी खाने वाले अभ्यर्थी पिछले चार साल से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज का बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया है।विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश और तेजस्वी की सरकार सिर्फ एक ही धर्म रह गया है और वह है छात्रों पर लाठी चलाना। उन्होंने नीतीश और तेजस्वी को उनके वादे की याद दिलाई है।


दरअसल, तेजस्वी यादव ने सत्ता में आने से पहले बिहार के युवाओं से वादा किया था कि सरकार में आते ही 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देंगे। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो सीएम नीतीश ने तेजस्वी से एक कदम आगे बढ़कर खुले मंच से बिहार के युवाओं को 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का एलान कर दिया लेकिन सरकार जिस गति से नौकरी दे रही है उससे युवाओं में घोर निराशा है। आज जब सैकड़ों अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतरे और अपनी आवाज बुलंद की तो पुलिस ने उनके ऊपर जमकर लाठियां चटकाईं।


पूरे मामले पर विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने महागठबंधन की सरकार को आड़े हाथों लिया और जमकर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार अब सिर्फ लाठी चलाने वाली सरकार बनकर रह गई है। बिहार के छात्रों पर लाठी चलाना ही दोनों धर्म है। नीतीश-तेजस्वी की सरकार ने बिहार के नौजवानों को ठगने का काम किया है। तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था। युवाओं को नौकरी तो नहीं दी लेकिन लाठी चलाने का काम जरूर किया। बीजेपी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का आने वाले समय में बदला जरूर लेगी और सरकार से जवाब मांगेगी। बिहार में छात्रों के हित की रक्षा करने का संकल्प बीजेपी ने लिया है, जिसको हर हाल में पूरा करेगी।


बता दें कि कनीय अभियंता पद के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के चार साल बाद भी उसके रिजल्ट का प्रकाश नहीं हो सका है। पिछले चार साल से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के धैर्य ने आज जवाब दे दिया और सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर गए हैं। अभ्यर्थियों ने जेडीयू और आरजेडी कार्यालय के साथ साथ बीजेपी कार्यालय का घेराव कर दिया और सरकार से रिजल्ट नहीं तो इच्छा मृत्यु की मांग कर दी। छात्रों को बेकाबू होता देख पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया और खदेड़ डाला।

टैग्स