ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

लैंड फॉर जॉब मामला : ईडी के सामने आज नहीं पेश होंगे लालू यादव, तेजस्वी ने भी किया था किनारा

PATNA : लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, यह संभावना है कि लालू बुधवार को ईडी दफ्तर में पेश नह

लैंड फॉर जॉब मामला : ईडी के सामने आज नहीं पेश होंगे लालू यादव, तेजस्वी ने भी किया था किनारा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, यह संभावना है कि लालू बुधवार को ईडी दफ्तर में पेश नहीं होंगे। ईडी ने लालू यादव को 27 दिसंबर को दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने का समन भेजा था। लालू के ईडी दफ्तर न जाने की संभावनाओं पर आरजेडी सूत्रों की ओर से स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया जा रहा है। 


दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव अभी पटना में हैं। अमूमन जब भी कोर्ट में पेशी की तारीख होती है तो वे एक दिन पहले ही पटना से दिल्ली चले जाते हैं। ऐसे में अब यह पूरी संभावना है कि वे बुधवार को ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। हालांकि, लालू की जगह उनके वकील ईडी के सामने उनका पक्ष रखेंगे। इससे पहले लालू यादव के  बेटे एवं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी ईडी ने समन भेजकर 21 दिसंबर को पेश होने का आदेश दिया था। मगर वे भी ईडी दफ्तर में पेशी के लिए नहीं गए थे। 


मालूम हो कि, ईडी ने 22 दिसंबर को तेजस्वी यादव को भी लैंड फॉर जॉब केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। मगर वे भी केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के कथित घोटाले में दिल्ली की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर होने के बाद ईडी लालू-तेजस्वी से पूछताछ करने वाली है। इसी के चलते दोनों को समन भेजकर बुलाया गया था। 


आपको बताते चलें कि, लैंड फॉर जॉब मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है। इनपर आरोप हैं कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे, तब रेलवे में नियमों को ताक पर रखकर कई लोगों को नौकरी दी गई। इसके बदले में लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर बहुत सस्ते दाम में बेशकीमती जमीनें लिखवाई गई थीं। सीबीआई इसके आपराधिक पहलू तो ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से इस केस की जांच कर रही है।