ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

लालू यादव की तबीयत में तेज़ी से सुधार, अब टहलने लगे RJD सुप्रीमो

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो के समर्थकों के लिए गुड न्यूज़ सामने आया है। लालू की सेहत में लगातार सुधार तो आ ही रहा है, लेकिन अब लालू प्रसाद यादव टहलने भी लगे हैं। मंगलवार को लालू सहारा ल

लालू यादव की तबीयत में तेज़ी से सुधार, अब टहलने लगे RJD सुप्रीमो
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो के समर्थकों के लिए गुड न्यूज़ सामने आया है। लालू की सेहत में लगातार सुधार तो आ ही रहा है, लेकिन अब लालू प्रसाद यादव टहलने भी लगे हैं। मंगलवार को लालू सहारा लेकर टहले हैं। अब उनके स्वास्थ को लेकर चिंता करने की ज्यादा जरुरत नहीं है। जिस रफ़्तार से लालू की तबियत में सुधार आ रहा है, इससे माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 


अब लालू प्रसाद यादव हल्की डाइट भी ले रहे हैं और लोगों से मुलाक़ात भी कर रहे हैं। पिछले दिनों शरद यादव, चिराग पासवान और पप्पू यादव ने भी दिल्ली जाकर लालू का हाल जाना था। लगातार उनकी तस्वीरें भी सामने आ रही है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि लालू यादव अब पहले से बेहतर हैं। 


आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी, जिसके बाद आज यानी बुधवार को लालू को दिल्ली ले जाया गया है। 

टैग्स