ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

लालू यादव के पासपोर्ट रिलीज के लिए सुनवाई आज, सिंगापुर जाएंगे या नहीं, आज होगा फैसला

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट रिलीज के लिए आज सीबीआइ कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। लालू यादव को इलाज के लिए सिंगापुर जाना है। उन्हें वहां किडनी ट्रांस

लालू यादव के पासपोर्ट रिलीज के लिए सुनवाई आज, सिंगापुर जाएंगे या नहीं, आज होगा फैसला
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट रिलीज के लिए आज सीबीआइ कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। लालू यादव को इलाज के लिए सिंगापुर जाना है। उन्हें वहां किडनी ट्रांसप्लांट कराना है। पासपोर्ट रिलीज के लिए लालू ने सीबीआइ की विशेष अदालत में याचिका दायर कर रखा है। 




आपको बता दें, पिछले कई दिनों से लालू यादव की तबीयत खराब चल रही थी। हालांकि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बानी है तब से वे थोड़े एक्टिव दिख रहे हैं। लेकिन, लालू यादव को सिंगापुर जाकर किडनी ट्रांसप्लांट कराना है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं। लालू वहां अपनी बेटी के ही घर पर रहेंगे। 




दरअसल, लालू प्रसाद यादव कई बिमारियों से जूझ रहे हैं। उनका किडनी भी अब खराब हो चूका है। इसी सिलसिले में वे सिंगापुर जाना चाहते हैं। लालू चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं। फिलहाल उन्हें बेल मिली है लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। अब जब तक उन्हें उनका पासपोर्ट नहीं मिल जाता है तब तक वे सिंगापुर जाकर किडनी ट्रांसप्लांट नहीं करा सकेंगे। इसके लिए उन्होंने सीबीआइ की विशेष अदालत में याचिका दायर कर रखा है। आज इसपर सुनवाई होगी। 


टैग्स