ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

लालू के कुनबे से अखिलेश का भी मोहभंग, श्री बाबू के जयंती समारोह में महागठबंधन के नेताओं को नहीं बुलाया

PATNA : बिहार कांग्रेस की तरफ से राज्य के पहले मुख्यमंत्री स्व श्रीकृष्ण सिंह की जयंती 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी लेकिन इस आयोजन को पूरी तरह से कांग्रेस ने अपने दायरे में सीमित

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार कांग्रेस की तरफ से  राज्य के पहले मुख्यमंत्री स्व श्रीकृष्ण सिंह की जयंती 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी लेकिन इस आयोजन को पूरी तरह से कांग्रेस ने अपने दायरे में सीमित रखा है। महागठबंधन के किसी नेता को जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया है। पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित होने जा रहे हैं।इस जयंती समारोह में 25 से 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद कांग्रेस ने जताई है। 


श्रीकृष्ण सिंह की जयंती लंबे अरसे से मना रहे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को लालू परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। अखिलेश इसके पहले भी श्री बाबू की जयंती के मौके पर लालू यादव और उनके परिवार के लोगों को इस जयंती में न्योता देते रहे हैं लेकिन इस बार अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी लालू परिवार से दूरी बना ली है। अखिलेश सिंह की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी इस जयंती में नहीं बुलाया गया है। 


जयंती समारोह के आयोजन को लेकर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने खुद कहा है कि पार्टी ने इस बार इस आयोजन को अपने दल के अंदर तक ही सीमित रखा है। महागठबंधन के किसी भी नेता को जयंती समारोह के लिए न्योता नहीं भेजा गया है। महागठबंधन के दूसरे नेताओं को जयंती समारोह में नहीं बुलाए जाने के पीछे उपचुनाव में मतदान का दिन होना भी एक कारण बताया जा रहा है।