ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लालू से मिलने के बाद बोले मुख्यमंत्री, सरकारी खर्चे पर होगा इलाज, जल्द ठीक होने की करते हैं कामना: नीतीश

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की भी तैयारी चल रही है। इसी बीच मुख

लालू से मिलने के बाद बोले मुख्यमंत्री, सरकारी खर्चे पर होगा इलाज, जल्द ठीक होने की करते हैं कामना: नीतीश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की भी तैयारी चल रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव से बातचीत कर लालू यादव की सेहत की जानकारी ली। पारस अस्पताल से निकलने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि लालू प्रसाद हमारे पुराने मित्र हैं। 


उन्हें आज एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। दिल्ली में सब तरह का टेस्ट कराया जाएगा। वे जल्द से जल्द ठीक हो यही भगवान से हम प्रार्थना करते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि सरकारी खर्चे पर लालू यादव का इलाज होगा। यह तो उनका अधिकार है। पहले से ही यह नियम बना हुआ है इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। 


लालू यादव से मिलने के बाद नीतीश ने कहा कि वो हमारे पुराने मित्र रहे हैं. जवानी के दिनों से ही हमारा नाता रहा है. उनकी हालत पहले से बेहतर है. दिल्‍ली में इलाज के लिए जाएंगे तो वहां सभी जांच कराएंगे. उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं. इस दौरान तेजस्वी यादव से लालू यादव का हालचाल जाना. सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव को दिल्ली भेजने के लिए व्यवस्था करने की बात कही. लालू से मिलने के दौरान वार्ड ने राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव मौजूद थे. 


बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव की तबीयत की जानकारी लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की थी. इस दौरान भी उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी ली थी. सीएम नीतीश ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.   

लालू से मिलने के बाद बोले मुख्यमंत्री, सरकारी खर्चे पर होगा इलाज, जल्द ठीक होने की करते हैं कामना: नीतीश