ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

लालू के राज में 118 नरसंहार : JDU ने दिलायी जंगलराज की याद, बताया पहले लोग दिन में भी घर से नहीं निकलते थे

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार में कुल 118 नरसंहार हुए थे। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने लालू राज की याद ताजा कर

लालू के राज में 118 नरसंहार : JDU ने दिलायी जंगलराज की याद, बताया पहले लोग दिन में भी घर से नहीं निकलते थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार में कुल 118 नरसंहार हुए थे। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने लालू राज की याद ताजा करते हुए इस चुनावी माहौल में एनडीए के घटक दल लगातार महागठबंधन पर हमलावर हैं। जेडीयू ने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए राजद पर एक बड़ा हमला बोला है। 


जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को एक बार फिर बिहार में जंगलराज की याद ताजा करवा दी है। नीरज ने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि रात की बात तो छोड़िए, पहले लोग दिन में भी घर से बाहर निकलने से डरते थे। सोचते थे कि घर से बाहर निकले तो कब अपहरण हो जाएगा और कब मार दिए जाएंगे पता भी नहीं चलेगा। जेडीयू लोगों को यह भी बताने में लगी है कि लालू राज और नीतीश राज में क्या अंतर है? पहले बिहार की हालत क्या थी और अब क्या है? 


जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने जंगलराज की याद को ताजा करते हुए कहा कि यह वही बिहार है जहां लालू के राज में 118 नरसंहार हुए और आज वही बिहार है जहां लोग चैन की सांस ले रहे हैं। अब देर रात तक महिलाएं पटना में नजर आती हैं। पहले वाली बात अब नहीं है। पहले तो लोग रात तो दूर की बात है दिन में भी अपने घरों से निकलने में डरते थे। 


लालू के राज में 118 नरसंहार : JDU ने दिलायी जंगलराज की याद, बताया पहले लोग दिन में भी घर से नहीं निकलते थे