ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

लालू का नाम मिटाने की साजिश, नीतीश पर भड़क गए हैं RJD सुप्रीमो

PATNA : जमानत पर रिहा होने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भले ही राजनीतिक तौर पर सक्रिय नहीं हुए हो लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वे लगातार बिहार की राजनीति में एक्टिव हैं। ला

लालू का नाम मिटाने की साजिश, नीतीश पर भड़क गए हैं RJD सुप्रीमो
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : जमानत पर रिहा होने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भले ही राजनीतिक तौर पर सक्रिय नहीं हुए हो लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वे लगातार बिहार की राजनीति में एक्टिव हैं। लालू प्रसाद यादव ने अपने सियासी छोटे भाई नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह उनका नाम मिटा देना चाहते हैं। दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उनके कार्यकाल में किए गए उद्घाटन कार्यों और योजनाओं की बदहाल स्थिति को लेकर भड़के हुए हैं।


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए सहरसा रेफरल अस्पताल की बदहाल स्थिति वाली तस्वीरें साझा की है। साथ ही साथ शिलापट्ट भी शेयर किया है जिस पर उनका नाम लिखा है। लालू ने बताया है कि साल 1995 में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने इस रेफरल हॉस्पिटल का उद्घाटन किया था। सोचा था कि 14 करोड़ की लागत से बने इस हॉस्पिटल के जरिए पूर्वी और पश्चिमी तटबंध के अंदर बसे लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई जा सके लेकिन लालू का आरोप है की नकारात्मक मानसिकता वाली सरकार ने इसे बदहाल कर दिया। लालू प्रसाद ने आरोप लगाया है कि सत्ता में बैठे ऐसे लोगों ने हजारों स्वास्थ्य केंद्रों को जमींदोज कर दिया है।


दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी की जिला यूनिट की तरफ से लगातार किए जा रहे ऐसे खुलासे वाली तस्वीरों को रीट्वीट कर रहे हैं ट्विटर पर लालू ने आरजेडी सहरसा यूनिट की तरफ से साझा की गई तस्वीरों और जानकारी को रीट्वीट करते हुए नीतीश सरकार को घेरा है।