ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

ललन सिंह की मटन पार्टी में शराब परोसने का आरोप: JDU ने सम्राट चौधरी को भेजा लीगल नोटिस, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा 4 दिन पहले मुंगेर में दी गयी मटन पार्टी को लेकर सियासी घमासान अब कोर्ट-कचहरी तक जा पहुंचा है. जेडीयू ने अब बीजेपी के प्रदेश

ललन सिंह की मटन पार्टी में शराब परोसने का आरोप: JDU ने सम्राट चौधरी को भेजा लीगल नोटिस, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा 4 दिन पहले मुंगेर में दी गयी मटन पार्टी को लेकर सियासी घमासान अब कोर्ट-कचहरी तक जा पहुंचा है. जेडीयू ने अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा है. इसमें कहा गया है कि सम्राट चौधरी ने इस मटन पार्टी को लेकर गलत आरोप लगाया है, 15 दिनों के अंदर उसका सबूत पेश करें वर्ना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


जेडीयू के मुंगेर जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल की ओर से ये नोटिस बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को भेजा गया है. नोटिस में कहा गया है कि मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे. इसमें नॉन वेज औऱ वेज दोनों तरह के खाने का प्रबंध था. लीगल नोटिस में कहा गया है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस कार्यक्रम को लेकर बयान दिया कि जेडीयू मटन औऱ दारू की पार्टी कर वोट बटोरने की कोशिश में लगी है. कोई दूसरी पार्टी मटन खिलाकर और दारू पिलाकर वोट नहीं लेती.


जेडीयू के लीगल नोटिस में कहा गया है कि सम्राट चौधरी ने अपने बयान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ऐसी पार्टी कराने का आरोप लगाया है. जबकि इस पार्टी का आयोजन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर से किया गया था. ललन सिंह पहले भी ऐसी पार्टी देते रहे हैं और जब बीजेपी जेडीयू के साथ थी तो उसमें बीजेपी के नेता भी शामिल होते थे. तारापुर उप चुनाव के बाद भी ऐसी पार्टी हुई थी तो उसमें सम्राट चौधरी खुद भी शामिल हुए थे.


जेडीयू की लीगल नोटिस में कहा गया है कि बिहार में शराबबंदी लागू है. शराबबंदी कानून के तहत ये प्रावधान है कि अगर किसी को ये मालूम होता है कि कहीं शराब का सेवन किया जा रहा है तो उसे इसकी सूचना पुलिस या संबंधित विभाग के अधिकारियों को देना है. लेकिन सम्राट चौधरी ने ऐसी कोई सूचना सरकारी तंत्र को नहीं दी कि मुंगेर की मटन पार्टी में शराब परोसी जा रही है. 


लीगल नोटिस में कहा गया है कि सम्राट चौधरी ने झूठा आरोप लगाया है. इसलिए उन्हें 15 दिनों के अंदर इसका सबूत पेश करना चाहिये कि ललन सिंह की मटन पार्टी में शराब परोसी गयी थी. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. 


बता दें कि सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया था कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लोगों को मीट-भात और दारू पिलाकर वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं. मंगलवार को ही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा था कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. आज जेडीयू ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया.