ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

ललन सिंह के सामने पीछे हटा आरसीपी कैम्प, राजगीर में जयंती समारोह हुआ कैंसिल

PATNA : भामाशाह की जयंती के मौके पर जनता दल यूनाइटेड में सियासी वर्चस्व की लड़ाई तेज होनी थी लेकिन अब आरसीपी कैंप जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के सामने पीछे हट गया है।

ललन सिंह के सामने पीछे हटा आरसीपी कैम्प, राजगीर में जयंती समारोह हुआ कैंसिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : भामाशाह की जयंती के मौके पर जनता दल यूनाइटेड में सियासी वर्चस्व की लड़ाई तेज होनी थी लेकिन अब आरसीपी कैंप जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के सामने पीछे हट गया है। 


24 अप्रैल को पटना में पार्टी की तरफ से प्रदेश कार्यालय में भामाशाह की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है और उसी दिन राजगीर में आरसीपी सिंह के करीबी माने जाने वाले नेताओं ने भामाशाह की जयंती मनाने का कार्यक्रम तय कर रखा था लेकिन अब राजगीर वाले कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया है।


फिलहाल यह तो साफ नहीं हो पाया है कि आरसीपी कैंप के नेताओं ने राजगीर में भामाशाह जयंती समारोह का कार्यक्रम क्यों रद्द कर दिया लेकिन इतना जरूर है कि एक ही दिन पटना और राजगीर में अलग-अलग आयोजन को लेकर जेडीयू में ललन सिंह और आरसीपी सिंह के बीच टकराव की खबरें लगातार सुर्खियां बन रही थी संभव है कि यह जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंची हो और उसके बाद आरसीपीएम के नेताओं ने पीछे हटने का फैसला किया है।


24 अप्रैल को जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में जब जयंती समारोह का आयोजन होगा तो इसमें पार्टी के तमाम छोटे-बड़े नेता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार में शामिल जेडीयू कोटे से मंत्री इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहने की उम्मीद है लेकिन एक संसदीय दल के दौरे को लेकर उनके कार्यक्रम पर थोड़ा संशय बना हुआ है.