ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

क्या हो गया है नीतीश के मंत्रियों को: अशोक चौधरी बोले- साला सब मंत्री पर FIR कर देगा इ लोग

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जुबान के फिसलने की चर्चा पिछले कई महीनों से होती रही है। अब उनके करीबी मंत्री भी सार्वजनिक तौर पर ऐसी बातें कहने लगे हैं, जो बेहद आपत्तिज

क्या हो गया है नीतीश के मंत्रियों को: अशोक चौधरी बोले- साला सब मंत्री पर FIR कर देगा इ लोग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जुबान के फिसलने की चर्चा पिछले कई महीनों से होती रही है। अब उनके करीबी मंत्री भी सार्वजनिक तौर पर ऐसी बातें कहने लगे हैं, जो बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित है। नीतीश के बेहद करीबी माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने आज मीडिया के सामने ऐसा ही बयान दिया है। 


दरअसल, बिहार विधानमंडल का सत्र चल रहा है और वहां बीजेपी तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रही है। बीजेपी का कहना है कि नीतीश कुमार पहले किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एफआईआर होने पर इस्तीफा ले लेते थे लेकिन तेजस्वी यादव पर एफआईआर ही नहीं बल्कि चार्जशीट भी हो गया है फिर नीतीश कुमार तेजस्वी से इस्तीफा क्यों नही ले रहे हैं? सदन मे इस बात को लेकर जोरदार बहस हो रही है।


बहक गए मंत्री अशोक चौधरी

विधानसभा परिसर में आज मीडिया ने अशोक चौधरी से सवाल पूछा कि तेजस्वी यादव से इस्तीफा क्यों नहीं लिया जा रहा है जबकि उनके खिलाफ एफआईआर ही नहीं बल्कि चार्जशीट भी दायर कर दी गई है। जवाब में मंत्री अशोक चौधरी बोले “ अब एफआईआर पर इस्तीफा लेने लगे तो साला जितना मंत्री है, जितना विधायक है, सब पर एफआईआर कर देगा ये लोग” अशोक चौधरी की भाषा सुनकर मीडियाकर्मी भी हैरान रह गए। तेजस्वी यादव के बचाव में अशोक चौधरी को भाषा की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रहा। अशोक चौधरी ने जमकर तेजस्वी यादव का बचाव किया और कहा कि भाजपा उनको फंसा रही है। उन्होंने कहा कि अगर एफआईआर पर इस्तीफा होने लगे तो बिहार के जितने मंत्री है सब पर बीजेपी वाला एफआईआर कर देगा और नीतीश कुमार को अकेला कर देगा। 


अशोक चौधरी से पत्रकारों ने यह भी पूछा कि चर्चा यह है कि वे बीजेपी में शामिल होकर जमुई से चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसके जवाब में अशोक चौधरी ने कहा कि "मेरे पिता 9 बार एमएलए रहे हैं, मैं कांग्रेस में रहा हूं, इसलिए मेरी विचारधार सेक्यूलर है. मैं बीजेपी में नहीं जा सकता"।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता