ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कुशवाहा ने तेजस्वी को कहा 'छि: छि: !' बोले- इस तरह की अभद्र भाषा घोर निंदनीय

PATNA : बिहार विधानसभा सत्र का आज अंतिम दिन था और सदन में विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर कई गंभीर आरोप लगाये. तेजस्वी ने विधानसभा म

कुशवाहा ने तेजस्वी को कहा 'छि: छि: !' बोले- इस तरह की अभद्र भाषा घोर निंदनीय
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा सत्र का आज अंतिम दिन था और सदन में विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर कई गंभीर आरोप लगाये. तेजस्वी ने विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री पर हत्या का आरोप है और इसके लिए उनको जुर्माना भी देना पड़ा है. तेजस्वी के इस बयान पर सदन में खूब हंगामा भी हुआ था. इसपर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. 


उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करके तेजस्वी पर जोरदार निशाना साधा है. कुशवाहा ने तेजस्वी द्वारा सीएम नीतीश के लिए इस्तेमाल किये गए शब्दों की कड़ी निंदा की है. कुशवाहा ने ट्वीट किया है- माननीय तेजस्वी यादव ने आज सदन में मा. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के प्रति जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया, वह घोर निंदनीय है ! छि: छि: ! क्या इसी राड़ी-बेटखउकी के लिए सदन है ?

आपको बता दें कि आज 17वीं विधानसभा के गठन के बाद शुरू हुए पहले सत्र का आज अंतिम दिन था. आज की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस और उसे पास करने के साथ अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि सदन की कार्यवाही के समय पक्ष और विपक्ष कई बार आपस में भिड़े और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी खूब जोरों-शोरों से चल रहा था. 

टैग्स