ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

'किशनगंज और वैशाली की जनसभा ने कर दिया क्लियर, बिहार की जनता है किसके साथ'

PATNA : आरजेडी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की वैशाली की जनसभा को फ्लॉप करार देते हुए कहा है कि आज यह साफ हो गया कि बिहार की जनता किसके साथ है। आरजेडी के मुताबिक किशनगंज में आज ही आयोजित तेजस्व

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : आरजेडी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की वैशाली की जनसभा को फ्लॉप करार देते हुए कहा है कि आज यह साफ हो गया कि बिहार की जनता किसके साथ है। आरजेडी के मुताबिक  किशनगंज में आज ही आयोजित तेजस्वी यादव की सभा में उमड़ी भीड़ ने बहुत कुछ कह दिया है। आरजेडी ने कहा कि तमाम मशीनरी झोंकने के बावजूद भी बीजेपी की जनसभा में भीड़ नहीं जुट सकी।


राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि आज किशनगंज में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और वैशाली में गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आयोजित सभा में लोगों की तुलनात्मक उपस्थिति से ही यह स्पष्ट हो गया कि बिहार की जनता किसके साथ है।


चितरंजन गगन ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव की आज किशनगंज मे आयोजित प्रतिरोध सभा में जिस प्रकार जन सैलाब उमड़ा हुआ था उसकी तुलना में आज ही वैशाली मे आयोजित गृह मंत्री अमित शाह की सभा में लोगों की उपस्थिति काफी फीका रहा। जबकि वैशाली की सभा को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से केंद्र और राज्य सरकार की पूरी मशीनरी लगी हुई थी । केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय के साथ ही राज्य सरकार के आधा दर्जन मंत्री पिछले कई दिनों से वैशाली एवं आस-पास के जिलों में कैम्प किये हुए थे।


वहीं आरजेडी प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने अपने भाषण में कही न कही  इस बात को जरूर स्वीकार किया कि विश्व का सबसे बड़े दल होने का दावा करने के बावजूद बिहार का नेतृत्व करने लायक उनके पास एक अदद नेता नहीं है।साथ ही वे अपने भाषण में काफी पुराने रिकॉर्ड को ही बजा रहे थे। उन्हें अपने भाषण में उनके अपने गृह विभाग के नियंत्रण वाली एनसीआरबी की रिपोर्ट , स्वास्थ्य विभाग के बारे में पटना हाईकोर्ट की गई टिप्पणी और 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और खुद उनके द्वारा बताये गये बिहार सरकार के भ्रष्ट कारनामों पर भी प्रकाश डालना चाहिए था ।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता