ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

संक्रमण काल में केवल एक दिन का मानसून सत्र, विधानसभा में कोरोना और बाढ़ पर चर्चा होगी

PATNA : 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलने वाला बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र महज एक दिन में ही खत्म हो जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब सत्र को छोटा करने का फैसला किया गय

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलने वाला बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र महज एक दिन में ही खत्म हो जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब सत्र को छोटा करने का फैसला किया गया है। एक दिन के अंदर ही सत्र की सारी कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। पहली पाली में विधायी कार्य निपटाए जाएंगे तो दूसरी पाली में कोरोना और बाढ़ जैसी समस्याओं पर सदन में चर्चा होगी। 


सभी दलों के साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने इस मसले पर चर्चा की है और सहमति भी बन गई है। दरअसल कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहली बार विधानमंडल का सत्र मुख्य बिल्डिंग से कहीं अलग आयोजित किया जा रहा है। पटना के ज्ञान भवन में सत्र की बैठक आयोजित होगी और इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार की शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जिसमें सत्र के मद्देनजर कई फैसले लिए गए और इसी बैठक के बाद इस बात के संकेत मिले हैं कि सत्र को महज एक दिन ही चलाया जाएगा। 


विधानमंडल के मानसून सत्र को देखते हुए ज्ञान भवन के पूरे इलाके में 3 अगस्त से धारा 144 लागू रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की है। जिला प्रशासन की तरफ से ज्ञान भवन की सुरक्षा में मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। विधानमंडल सत्र को देखते हुए ज्ञान भवन के सामने वाली सड़क को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। कारगिल चौक से लेकर गोलघर तक धारा 144 लागू रहेगी।