ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

केंद्रीय मंत्रिमंडल में JDU के शामिल होने का मामला: ललन सिंह ने इसे आरसीपी सिंह का फैसला बताया, बोले.. 2019 में पार्टी के अंदर चर्चा हुई थी इसबार निर्णय

<iframe width="640" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/hkkhv--IquA?wmode=opaque" fram

केंद्रीय मंत्रिमंडल में JDU के शामिल होने का मामला: ललन सिंह ने इसे आरसीपी सिंह का फैसला बताया, बोले.. 2019 में पार्टी के अंदर चर्चा हुई थी इसबार निर्णय
First Bihar
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल में जनता दल यूनाइटेड के शामिल होने के बाद लगातार पार्टी के अंदर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह की दूरी को लेकर भी कयास लग रहे हैं. लेकिन इस बीच जेडीयू के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर बड़ा बयान दिया है. सांसद ललन सिंह ने कहा है कि साल 2019 में नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उस वक्त जो प्रस्ताव आया था, उसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया था. तब फैसला नीतीश कुमार ने पार्टी के सभी नेताओं के साथ चर्चा के बाद लिया था.


सांसद ललन सिंह ने कहा है कि अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार नहीं बल्कि आरसीपी सिंह हैं. आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार और पार्टी ने अधिकृत किया था कि वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर फैसला लें. उनके पास जो प्रस्ताव आया, उसके ऊपर आरसीपी सिंह ने फैसला किया। ललन सिंह ने कहा कि साल 2019 में जो फैसला हुआ था, उसके पहले पार्टी के नेताओं से चर्चा हुई थी. यह पूछे जाने पर कि क्या इस बार चर्चा की गई. ललन सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम था. यह फैसला जरूर सुनने को आया कि पार्टी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो रही है. 


सांसद ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने पार्टी के फैसले के बारे में उन्हें सूचना दी थी. यह पूछे जाने पर कि साल 2019 और अब के फैसले में क्यों अंतर है. ललन सिंह ने कहा कि इस पर बोलने के लिए वह अधिकृत नहीं है. 



ललन सिंह ने कहा कि साल 2019 में राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए नीतीश कुमार ने जो फैसला किया था, पार्टी उसके साथ थी और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर आरसीपी सिंह ने जो फैसला किया है, वह पार्टी का फैसला है. उनकी नाराजगी की बाबत सवाल किए जाने पर ललन सिंह ने कहा कि उन्हें किस बात की नाराजगी रहेगी.


ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भले ही नाराजगी नहीं जताई हो लेकिन उन्होंने एक बार जरूर स्पष्ट कर दिया कि आरसीपी सिंह ने पार्टी के नेताओं से मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कोई चर्चा नहीं की. सीधे अपने फैसले के बारे में जानकारी दी.