ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में लग रहे इथेनॉल उद्योग की केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की तारीफ, कहा-कोई कठिनाई आई तो उसे दूर करेंगे

DELHI: बिहार में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान बिहार में लग रहे इथेनॉल उद्योग से जुड़े तमाम

बिहार में लग रहे इथेनॉल उद्योग की केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की तारीफ, कहा-कोई कठिनाई आई तो उसे दूर करेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: बिहार में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान बिहार में लग रहे इथेनॉल उद्योग से जुड़े तमाम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बिहार में लग रहे इथेनॉल उद्योग की केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि इसमें कोई कठिनाई आई तो उसे दूर करेंगे।


केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बिहार में तेजी से बढ़ रहे इथेनॉल उद्योग की प्रशंसा की है। उऩ्होंने भरोसा दिया है कि बिहार में इथेऩॉल उद्योग को बढ़ावा देने में कोई दिक्कत आई तो उसे दूर करने में केंद्र सरकार से पूरी मदद मिलेगी। गुरुवार को बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और बिहार में लगे रहे इथेनॉल उद्योग से जुड़े तमाम विषयों पर विस्तार से बात की।


केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बीच मुलाकात में इथेनॉल कंपनियों से संबंधित बैंकों से जुड़े मुद्दों, टीपीए (ट्राई पार्टाइट एग्रीमेंट) और अन्य विषयों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। 


बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में इथेनॉल उद्योग के सभी निवेशक तेजी से उत्पादन ईकाईयां स्थापित करने में जुटे हैं। कई कंपनियों का काम काफी तेजी से आगे बढ़ा है और बाकी बची कंपनियां भी गंभीरता से लक्ष्य के मुताबिक निर्माण कार्य़ पूर्ण करने में जुटी हैं।


 उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के औद्योगिक विकास में इथेनॉल उद्योग की बड़ी भूमिका होने वाली है, इसलिए काफी तेजी से इस दिशा में काम किया जा रहा है।