ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

कैसे-कैसे मंत्री बन जाते हैं.. तेजस्वी के इतना कहते ही विधानसभा में बवाल, BJP गरमायी तो विपक्ष का वाक आउट

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पहले सवाल ने ही भूचाल ला दिया. दरअसल तेजस्वी के पहले सवाल पर सरकार ने जो जवाब दिया उससे नेता प्रतिपक्ष संतुष्ट नहीं हुए. व

कैसे-कैसे मंत्री बन जाते हैं.. तेजस्वी के इतना कहते ही विधानसभा में बवाल, BJP गरमायी तो विपक्ष का वाक आउट
Anamika
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पहले सवाल ने ही भूचाल ला दिया. दरअसल तेजस्वी के पहले सवाल पर सरकार ने जो जवाब दिया उससे नेता प्रतिपक्ष संतुष्ट नहीं हुए. वह बार-बार पूरक पूछ रहे थे और इसी को लेकर उनकी सत्ता पक्ष के लोगों से हो बहस हो गई. फिर तेजस्वी यादव ने सदन में कह दिया कि कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं. तेजस्वी यादव की टिप्पणी सत्ता पक्ष में बैठे विधायकों और मंत्रियों को रास नहीं आई और बवाल खड़ा हो गया.

दरअसल शोर-शराबे के बीच एक तेजस्वी यादव पूरक सवाल पूछ रहे थे. आवाज इतनी ज्यादा थी कि मंत्री प्रमोद कुमार सवाल नहीं सुन पा रहे थे. फिर तेजस्वी यादव ने उन्हें हेड फोन लगाने के लिए कहा, लेकिन जब प्रमोद कुमार नहीं समझे तो उन्होंने यह भी कह दिया है कि कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं. तेजस्वी यादव की टिप्पणी बीजेपी को रास नहीं आई इसके बाद सदन में बीजेपी के सभी विधायक उठ खड़े हुए जोर-जोर से तेजस्वी के ऊपर अपनी नाराजगी जताने लगे. डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने तेजस्वी के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि सदन में इस तरह की गलत परिपाटी शुरू की जा रही है. नेता प्रतिपक्ष को  कोई अधिकार नहीं कि वह तय करें कि कौन मंत्री बनेगा और कौन नहीं. मंत्रियों के ऊपर उनकी टिप्पणी अशोभनीय है. डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे.

विपक्ष ने बीजेपी के कड़े तेवर को देखते हुए सदन से वाकआउट कर दिया. विपक्ष का आरोप था कि सदन में सवालों का जवाब सरकार की तरफ से नहीं दिया जा रहा और सदन दूसरे सवाल की तरफ आगे बढ़ जा रहा है. तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी के सभी विधायक सदन से बाहर आ गए. इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक नंदकिशोर यादव ने तेजस्वी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई. विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष के वाकआउट के बाद इस मामले को बताते हुए कहा कि इस तरह का बयान सदन में नहीं दिया जाना चाहिए. विपक्ष की गैरमौजूदगी में प्रश्न उत्तर काल की कार्यवाही आगे जारी रही.