ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

दिल्ली से बैग भरकर लाया जा रहा है कैश : जेपी नड्डा पर तेजस्वी ने लगाए गंभीर आरोप : कहा- चुनाव क्षेत्र में बांटे जा रहे हैं पैसे

PATNA : दो दिनों के सघन चुनाव प्रचार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव आज पटना लौट आए। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। तेजस्वी यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्

दिल्ली से बैग भरकर लाया जा रहा है कैश : जेपी नड्डा पर तेजस्वी ने लगाए गंभीर आरोप : कहा- चुनाव क्षेत्र में बांटे जा रहे हैं पैसे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : दो दिनों के सघन चुनाव प्रचार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव आज पटना लौट आए। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। तेजस्वी यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खबर मिली है कि नड्डा जी बहुत सारा बैग लेकर दिल्ली से आए हैं और जहां-जहां चुनाव हो रहा है, वहां-वहां बांट रहे हैं। तेजस्वी ने आगे कहा कि इसे चेक करवा लें, जो हम कह रहे हैं वह सत्य है। हम झूठ नहीं बोल रहे हैं। एजेंसियां उनकी खुलकर मदद कर रही है। दिल्ली से पांच बैग भरकर वह अपने साथ लाए हैं और चुनाव क्षेत्र में उसे बांट रहे हैं।   


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश में दो गठबंधनों के बीच सीधा मुकाबला है। एक इंडिया है तो दूसरा एनडीए है। एक संविधान को बचाना चाहती है तो दूसरा देश में नागपुरिया कानून लाना चाहती है। जो इंडिया के साथ हैं, वो संविधान को बचाएंगे। जो नहीं हैं वो संविधान के खिलाफ हैं। यह महत्वपूर्ण चुनाव है। हम दूसरे चरण की पांचों सीट जीत रहे हैं। आज ऐसी स्थिति आ गयी है कि जिसकी भी पुस्तैनी संपत्ति है वह इस महंगाई के कारण उसे बेचना पड़ रहा है। यह मोदी जी के राज में ही हो रहा है। 


तेजस्वी ने कहा कि सोना का दाम मोदी जी की वजह से काफी महंगा हो गया है। इनकी वजह से आज गरीब बहने मंगलसूत्र तक नहीं खरीद पाती हैं। मंगलसूत्र पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं पहनती हैं। पुलवामा में जो हुआ, उसमें बहनों का सुहाग किसने छिना। चीन बार-बार हमला करता है, हमारे जवान शहीद होते हैं, तो किसकी वजह से बहनों का सुहाग छिन गया? नोटबंदी में कई लोग लाइन में लगकर मर गये। किसने उजाड़ा बहनों का सुहाग? किसान आंदोलन में 800 किसान भाई शहीद हो गये, किसने उनका सुहाग छिना? कोविड में लोग मरे, किसकी वजह से सुहाग छिना। जेपी नड्डा बहुत सारा बैग लाए हैं। जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं वहां बांट रहे हैं। मेरा आरोप सत्य है। एजेंसियां उनकी खुलकर मदद कर रही हैं। दिल्ली से पांच बैग भरकर लाया जा रहा है, जिसे चुनाव क्षेत्रों में पैसे बांटे जा रहे हैं।