ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

जेपी नड्डा बोले- नीतीश जी के नेतृत्व में बदल रहा है बिहार, हर तरफ नजर आ रहा है विकास

PATNA : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम नीतीश कुमार की खुले दिल से तारीफ की है। उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तरक्की कर रहा है।अपने भाषण में उन्होनें अपने उन पुराने दिनों को भी

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम नीतीश कुमार की खुले दिल से तारीफ की है। उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तरक्की कर रहा है।अपने भाषण में उन्होनें अपने उन पुराने दिनों को भी याद किया जब वे पटना में रहा करते थे। 


जेपी नड्डा ने कहा कि मेरा बिहार से पुराना नाता है। मैंने पुराना बिहार भी देखा है अब नया बिहार देख रहा हूं जहां चारों तरफ ब्रिज बन रहे हैं। ओवरब्रिज-अंडरब्रिज, मेट्रो रेल सबकुछ बन रहा है। बिहार में विकास नजर आता है। सीएम नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार तरक्की कर रहा है वहीं पीएम मोदी भी केन्द्र की तरफ से कोई कोर-कसर बिहार के विकास के लिए बाकी नहीं रख रहें। 


बीजेपी अध्यक्ष ने पुरानी यादों का ताजा करते हुए कहा कि आपने पटना का एलसीटी घाट देखा है कि नहीं देखा पर मैंने देखा है मैं वहां  गया हूं वहां से कभी गाड़ी चढ़ायी है और रक्सौल जाने पर में पूरा दिन लगाया है। लेकिन आज तस्वीर बदल गयी है खासकर पिछले दस सालों में बिहार का जबरदस्त विकास हुआ है। अब सड़कों पर धड़ाधड़ गाड़िया दौड़ रही हैं। कही भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं रह गयी है।


जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार के विकास के लिए पीएम मोदी हजारों करोड़ रुपये दे रहे हैं। केन्द्र सरकार लगातार बिहार में सड़कों-पुलों के साथ-साथ रेलवे का भी विस्तार कर रही है। वहीं पटना में अब मेट्रो रेल भी बनने लगा है। सब पीएम नरेन्द्र मोदी की बिहार के प्रति विशेष स्नेह-प्रेम का नतीजा है। बिहार के विकास में केन्द्र सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी ।  उन्होनें कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी शिद्दत के साथ लग जाना है  ताकि कोई कोर कसर बाकी न रह जाए। 


टैग्स

संबंधित खबरें