ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

जीविका दीदी संभालेंगी जल चौपाल की जिम्मेदारी, महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल जल को लेकर सरकार काफी सख्त रबैया अपना रही है। इसी को लेकर अब राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है कि राज

जीविका दीदी संभालेंगी जल चौपाल की जिम्मेदारी, महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल जल को लेकर सरकार काफी सख्त रबैया अपना रही है। इसी को लेकर अब राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है कि राज्य  में हर घर नल का जल योजना के नियमित संचालन और लाभुकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर माह के जल चौपाल लगाया जाना है। लेकिन हाल के दिनों में पीएचइडी को रिपोर्ट मिली है कि जल चौपाल नियमित नहीं लग रहा है। 


जिसके बाद अब इसको लेकर राज्य सरकार के तरफ से पीएचइडी ने यह निर्णय लिया है कि अब राज्य में  जल चौपाल नियमित लगाने की जिम्मेदारी जीविका दीदी को दी जायेगी। यह पायलट प्रोजेक्ट तीन माह तक चलेगा। उसके बाद पंचायतों की समीक्षा होगी। इसके बाद  लाभको से मिले फीडबैक के आधार पर सभी पंचायतों में जीविका दीदी को जल चौपाल लगाने की जिम्मेदारी दे दी जायेगी। हालांकि, शुरूआती दौर में फिलहाल यह दो जगह दरभंगा और वैशाली में पहले लागु होगा। उसके बाद इसे सभी जगह लागु किया जाएगा।


विभाग ने जीविका दीदी के लिए यह अनिवार्य किया है कि जो भी जल चौपाल से जुड़ेगी। उनके घरों में नल जल का पानी होना चाहिए। इसके साथ ही यह भी अनिवार्य होगा जिनके यह इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलता हो तो वह इसमें नहीं हिस्सेदारी लेंगी। वहीं, जल चौपाल  विभाग के कोशिश रहेगी की अधिक से अधिक महिलाओं को इसमें शामिल कर सकें। यदि महिला भाग लेंगी तो चौपाल योजना का सही और सटीक जानकारी मिलेगी। 


बताय जा रहा है कि, जल चौपाल  विभाग के लिए हर गांव में कम से कम पांच महिलाओं की टीम बनेगी, जो मोबाइल से भी एक दूसरे से जुडी होंगी। इससे यह लाभ होगा की यदि किसी पंचायत या वार्ड में कोई नल खराब हो गया तो उसे तुरंत ठीक करने को लेकर एक - दूसरे से सहयोग ले सकेंगी।  साथ ही इसकी सुचना तुरंत सम्बंधित पदाधिकारी के पास मिल सकेगी।