ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘कोरी बयानबाजी की आड़ में भ्रष्टाचार ही इनके शासन का सार’ झारखंड रेल हादसे पर रोहिणी का अटैक

PATNA: झारखंड के चक्रधरपुर के राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुए 12810 मुंबई मेल हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे को लेकर सिया

‘कोरी बयानबाजी की आड़ में भ्रष्टाचार ही इनके शासन का सार’ झारखंड रेल हादसे पर रोहिणी का अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: झारखंड के चक्रधरपुर के राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुए 12810 मुंबई मेल हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।


रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, “न तो पुल - पुलिया - सडकों के धंसने - टूटने व् दरकने का सिलसिला थम रहा है और ना ही दुःखद रेल - दुर्घटनाओं का.. जान - माल की क्षति निरंतर जारी है .. पिछले दस सालों से देश की बागडोर जिन लोगों के हाथों में है , उन लोगों को इन सब की तनिक भी परवाह नहीं है , कोरी बयानबाजी की आड़ में भ्रष्टाचार ही इनके शासन का सार है”।


रोहिणी ने आगे लिखा, “रेलवे-सुरक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें तो खूब कीं सरकार में शामिल लोगों ने, मगर दुर्घटनाओं से सीख लेते हुए दुर्घटनाओं की रोक-थाम के लिए कोई गंभीर व् सार्थक प्रयास कभी नहीं किया, हरेक दुर्घटना के पश्चात् निचले व् मध्य स्तर के कर्मचारियों व् अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय कर निलंबन की कार्रवाई , समीक्षा व् जाँच का कोरम पूरा दिया जाता है और तमाम लापरवाहियाँ-कोताहियाँ यथावत जारी रहती हैं”।


उन्होंने लिखा कि, “बयानवीरों की सरकार के लिए दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाली आम जनता की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है.. हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटना में जान गंवाने वालों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि व् पीड़ित परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं”।