ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

JDU विधायक के रवैये से BJP के मंत्री नाराज, बोले.. गोपाल मंडल पर जल्द एक्शन हो

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तार किशोर प्रसाद को वसूलीबाज बताने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ जल्द एक्शन की मांग बीजेपी ने की है. बीजेपी के मंत्री गोपा

JDU विधायक के रवैये से BJP के मंत्री नाराज, बोले.. गोपाल मंडल पर जल्द एक्शन हो
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तार किशोर प्रसाद को वसूलीबाज बताने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ जल्द एक्शन की मांग बीजेपी ने की है. बीजेपी के मंत्री गोपाल मंडल के बयान से खासे नाराज हैं. प्रदेश कार्यालय में आज जनता दरबार के दौरान मौजूद बीजेपी कोटे से मंत्री रामसूरत राय और नितिन नवीन ने गोपाल मंडल के बयान पर गहरी नाराजगी जताई. 


नवीन ने कहा कि गोपाल मंडल के बयान से लगातार एनडीए गठबंधन की फजीहत हो रही है. नितिन नवीन ने कहा कि गोपाल मंडल ना तो जेडीयू की राह पर है और ना ही बीजेपी के. अपना काम नहीं होने पर वह भड़ास निकाल रहे हैं. नितिन ने कहा कि जेडीयू की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने नेताओं को अनुशासन में रखें. गोपाल मंडल पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. 


उधर मंत्री रामसूरत राय ने भी गोपाल मंडल के बयान को फालतू बताया है. गोपाल मंडल के बयान के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि अगर मैं कुछ भी बोलूंगा तो समस्या और बढ़ जाएगी. गोपाल मंडल मुख्यमंत्री को लेकर भी अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं. वह मुख्यमंत्री तक को नहीं छोड़ते तो भला डिप्टी सीएम को कैसे छोड़ सकते हैं. रामसूरत राय ने कहा कि जेडीयू-बीजेपी इन तमाम बातों को देख रही है और कार्रवाई जरूर होगी.