ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

ये शराब का खेल है: नीतीश कुमार न पीने की कसम खिला रहे हैं तो उनके सांसद दारू माफिया से गुलदस्ता ले रहे हैं, तस्वीरें हुई वायरल

PATNA: शराब को लेकर बिहार सरकार औऱ जेडीयू का खेल दिलचस्प है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों से लेकर दूसरे लोगों को शराब न पीने की कसम खिला रहे

ये शराब का खेल है: नीतीश कुमार न पीने की कसम खिला रहे हैं तो उनके सांसद दारू माफिया से गुलदस्ता ले रहे हैं, तस्वीरें हुई वायरल
Editor
2 मिनट

PATNA: शराब को लेकर बिहार सरकार औऱ जेडीयू का खेल दिलचस्प है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों से लेकर दूसरे लोगों को शराब न पीने की कसम खिला रहे हैं. लेकिन उनकी पार्टी के ही एक सांसद की एक वायरल हो रही तस्वीर कुछ औऱ कहानी कह रही है. जेडीयू के सांसद शराब तस्करी में जेल जा चुके व्यक्ति के हाथों से सम्मानित हो रहे हैं. जेडीयू सांसद की ये तस्वीर वायरल हो चुकी है.


सांसद महाबली सिंह की तस्वीर वायरल

काराकाट लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के सांसद हैं महाबली सिंह. उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें वे संजय सिंह नाम के व्यक्ति के हाथों गुलदस्ता लेकर सम्मानित हो रहे हैं. जेडीयू सांसद को गुलदस्ता दे रहा संजय सिंह शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है. 

स्थानीय लोगों के मुताबिक खुद को जेडीयू सांसद महाबली सिंह का करीबी बताने वाला संजय सिंह औऱ उसका बेटा शराब तस्करी का आरोपी है.  बिहार के बक्सर जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने संजय सिंह औऱ उसके बेटे के खिलाफ इसी साल 4 जनवरी को शराब तस्करी का केस दर्ज किया था. इस केस में संजय सिंह को जेल भी भेजा गया था, हालांकि बाद में वह बेल पर बाहर आ गया. जेल से छूटने के बाद संजय सिंह फिर सांसद महाबली सिंह के साथ नजर आ रहा है. 


उधर इस बाबत सांसद महाबली सिंह से भी मीडिया ने सवाल किया तो उनका जवाब भी कम दिलचस्प नहीं था. सांसद ने मीडिया से कहा कि बिहार में कानून का राज है. कानून अपना काम कर रहा है. चाहे कितना बड़ा माफिया हो उस पर कार्रवाई हो रही है. लेकिन वह माफिया सांसद के साथ क्यों नजर आ रहा है इस पर महाबली सिंह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये.

टैग्स