ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

जेडीयू ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को चेताया, शीर्ष नेतृत्व की बात नहीं मानिएगा तो अंजाम भुगतने को तैयार रहिए: सुनील सिंह

PATNA: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा रामचरित मानस और भगवान राम पर फिर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के बाद आज सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सब्र का बांध

जेडीयू ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को चेताया, शीर्ष नेतृत्व की बात नहीं मानिएगा तो अंजाम भुगतने को तैयार रहिए: सुनील सिंह
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर द्वारा रामचरित मानस और भगवान राम पर फिर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के बाद आज सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सब्र का बांध टूट गया। जेडीयू नेता डॉ. सुनील सिंह ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को यह चेतावनी दे दी कि यदि वो अपने शीर्ष नेतृत्व की बात नहीं मानेंगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। 


बता दें कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने सुपौल के रामपुर गांव में शिक्षक नेता स्वर्गीय लक्ष्मी यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में यह कहा था कि उनके सपने में अब भगवान श्रीराम आते हैं। कहते हैं कि हमको इनलोगों ने बाजार में बेच दिया है। हमको बिकने से बचा लो। चंद्रशेखर के इस बयान के बाद जेडीयू ने सीधे तौर पर चेताया है। कहा है कि इस तरह की बातें करना छोड़ दें और अपने विभाग पर ध्यान दें। 


जेडीयू नेता सुनील सिंह ने कहा कि मंत्री चंद्रशेखर को उनके नेता तेजस्वी यादव ने कई बार कहा है कि आप शिक्षा विभाग के मंत्री है शिक्षा की बात करिये। इधर-उधर की बातें करना बंद कीजिए  लेकिन चंद्रशेखर अपनी आदत से लाचार हैं। वे फिर से भगवान पर करने लगते हैं उनकों अपने विभाग की बात करनी चाहिए। जेडीयू नेता सुनील सिंह ने चंद्रशेखर से कहा कि आप अपने शीर्ष नेतृत्व की बात माने। धर्म के बारे में बताने की इतनी ही इच्छा है तो धार्मिक प्रवचनों में जाए वहां बताए। 


गोष्ठी सारे संगोष्ठी जो धार्मिक ना हो उसमें अपनी बातें कहे, अपने विभाग के बारे में बताये। जब ना तब भगवान राम के बारे में प्रवचन देना शुरू कर देते हैं पता नहीं आपके मन में क्या कुछ चल रहा है और आप क्या चाह रहे हैं। जेडीयू नेता ने कहा कि बात चाहे जो भी हो लेकिन यह स्पष्ट है कि शीर्ष नेतृत्व की बात नहीं सुनेंगे तो आप हर चीज के लिए तैयार हो जाइए। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता