ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

JDU ने नए पोस्टर के जरिये किया सवाल, अपराधी कौन..?

PATNA : पोस्टर वॉर की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर से नया पोस्टर जारी किया है। नए पोस्टर में बिहार की जनता से यह पूछा गया है कि अपराधी कौन है? पोस्टर में ल

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पोस्टर वॉर की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर से नया पोस्टर जारी किया है। नए पोस्टर में बिहार की जनता से यह पूछा गया है कि अपराधी कौन है? पोस्टर में लालू परिवार के अलावे पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन और पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को भी दिखाया गया है।


आरजेडी के खिलाफ जारी किए गए इस नए पोस्टर में लालू प्रसाद यादव को भ्रष्टाचार के लिए स्व अभिप्रमाणित बताया गया है। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर हाथ जोड़े खड़े तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को एक साथ दिखाए गया है जबकि तेजस्वी ईडी की नकेल को भी पोस्टर में जगह दी गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साथ शहाबुद्दीन और राजबल्लभ को सलाखों के पीछे दिखाया गया है। 


बिहार की सियासत में पोस्टर वॉर इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। आरजेडी और जेडीयू एक दूसरे के खिलाफ जमकर पोस्टर बाजी कर रहे हैं जबकि कांग्रेस भी पोस्टर के जरिए नीतीश सरकार पर हमला बोलने का मौका नहीं चूक रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता