ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

JDU ने बीमा भारती को बनाया MLA और मंत्री, विजय चौधरी ने पूछा..क्या यह अतिपिछड़ों का सम्मान नहीं?

PATNA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है लेकिन अभी तक महागठबंधन में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है। 29 मार्च यानि कल आरजेडी प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की पी

JDU ने बीमा भारती को बनाया MLA और मंत्री, विजय चौधरी ने पूछा..क्या यह अतिपिछड़ों का सम्मान नहीं?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है लेकिन अभी तक महागठबंधन में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है। 29 मार्च यानि कल आरजेडी प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की पीसी बुलाई गयी है। उम्मीद जतायी जा रही है कि कल सीटों और उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगा। इस प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव और महागठबंधन के सभी दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे। महागठबंधन में पूर्णिया सीट को लेकर मचे घमासान पर बिहार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूर्णिया की जनता फैसला करेगी। 


बिना सीटों का बंटवारा हुए ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कई जगहों पर राजद प्रत्याशियों को सिंबल और टिकट बांट दिया है। जेडीयू से राजद में आईं रुपौली विधायक बीमा भारती को पूर्णिया से टिकट तो दे दिया लेकिन पप्पू यादव टिकट मिलने का इंतजार कर रहे थे। महागठबंधन में पूर्णिया सीट को लेकर मचे घमासान पर बिहार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूर्णिया की जनता फैसला करेगी। 


विजय चौधरी ने आगे कहा कि जेडीयू छोड़ने के बाद बीमा भारती ने कहा था कि जेडीयू में अतिपिछड़ों का सम्मान नहीं है। आखिर उनको विधायक बनाकर मंत्री किस पार्टी ने बनाया जरा उनसे पूछिए। मंत्री से भी ऊंचा कोई पद होता है क्या? उससे बड़ा सम्मान कुछ होता है क्या? जेडीयू ने उन्हें विधायक और मंत्री बनाकर अतिपिछड़ों को सम्मान देने का काम किया है।   

टैग्स