ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

JDU ने भुला दिया अरुणाचल का दर्द, BJP नेताओं से मुलाकात के बाद बोले RCP...कैबिनेट विस्तार पर बातचीत जारी

PATNA : अरुणाचल प्रदेश में अपने विधायकों के पाला बदल के बाद बीजेपी से नाराजगी जाहिर करने वाले जनता दल युनाइटेड में अब गम भुला दिया है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर

JDU ने भुला दिया अरुणाचल का दर्द, BJP नेताओं से मुलाकात के बाद बोले RCP...कैबिनेट विस्तार पर बातचीत जारी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : अरुणाचल प्रदेश में अपने विधायकों के पाला बदल के बाद बीजेपी से नाराजगी जाहिर करने वाले जनता दल युनाइटेड में अब गम भुला दिया है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा है कि अरुणाचल की घटना पर हम दुखी नहीं हैं. हम हमेशा खुश रहने वाले लोग हैं और कभी दुखी नहीं रहते.


आरसीपी सिंह ने यह बयान बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद दिया है. दरअसल बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल आज आरसीपी सिंह से मिलने जेडीयू कार्यालय पहुंचे थे. इन सभी नेताओं की बंद कमरे में तकरीबन 30 मिनट तक बातचीत हुई. बैठक के बाद भूपेंद्र यादव के साथ बाहर निकले तो उन्होंने अरुणाचल का गम भुलाने वाला बयान दिया. 


कैबिनेट विस्तार को लेकर जारी अटकलों के बीच जेडीयू अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार कोई बड़ा मसला नहीं है. लगातार बातचीत हो रही है और सही समय पर कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी की तरफ से नीतीश सरकार में एक मंत्री पद और एमएलसी की मांग रखे जाने की बाबत पूछे जाने पर आरसीपी सिंह ने कहा कि गठबंधन के सभी नेता आपस में बातचीत करके फैसला ले लेंगे. अभी इसपर कोई चर्चा नहीं हुई है. भूपेंद्र यादव और संजय जायसवाल एवं शुभकामना देने के लिए आए थे.


उधर आरसीपी सिंह से मुलाकात के बाद भूपेंद्र यादव ने कहा है कि वह आरसीपी सिंह के साथ संसद में लंबे अर्से से रहे हैं. उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई देने आए थे. बिहार में एनडीए की सरकार बहुत मजबूती के साथ चल रही है. भूपेंद्र यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार और विधान परिषद में सीटों का बंटवारा सही समय पर हो जाएगा. क्योंकि बिहार में एनडीए की सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि आज इन शब्दों पर कोई बातचीत नहीं हुई है.

टैग्स