ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

JDU में शामिल होंगी पूर्व सांसद लवली आनंद, इस सीट से लडेंगी लोकसभा का चुनाव; बेटे के बाद अब मां भी देगी तेजस्वी को गच्चा

PATNA: बेटे के पाला बदलने के बाद अब पूर्व सांसद लवली आनंद भी आरजेडी का साथ छोड़ने जा रही हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

JDU में शामिल होंगी पूर्व सांसद लवली आनंद, इस सीट से लडेंगी लोकसभा का चुनाव; बेटे के बाद अब मां भी देगी तेजस्वी को गच्चा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बेटे के पाला बदलने के बाद अब पूर्व सांसद लवली आनंद भी आरजेडी का साथ छोड़ने जा रही हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल होंगे। सोमवार की शाम पांच बजे जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लवली आनंद को जेडीयू की सदस्यता दिलाएंगे। कहा जा रहा है कि जेडीयू के टिकट से लवली आनंद लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं।


दरअसल, राजपूत वोटर्स को साधने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ सरकार में रहते हुए बड़ा कार्ड खेला था। मुख्यमंत्री ने कानून में बदलाव कराते हुए जी. कृष्णैया हत्याकांड के दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन को जेल से रिहा करा दिया था। जेल से रिहा होने के बाद से ही आनंद मोहन के जेडीयू में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। खुद आनंद मोहन ने भी कहा था कि सही मौका आने पर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कर्ज उतारेंगे।


इसी बीच बिहार में सरकार बदली और आरजेडी सत्ता से बेदखल हो गई। विधानसभा में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आनंद मोहन ने नीतीश का कर्ज उतार दिया। विश्वासमत के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने अचानक पाला बदल लिया था और सत्ताधारी दल के साथ जाकर बैठ गए थे। उनके पाला बदलने से आरजेडी और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा था। आनंद मोहन के बाद अब उनकी पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद ने भी पाला बदलने की तैयारी कर ली है।


पिछले दिनों पूर्व सांसद लवली आनंद अपने पति पूर्व सांसद आनंद मोहन के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंची थीं और सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि बेटे चेतन आनंद के बाद अब वे भी तेजस्वी और आरजेडी को गच्चा देने जा रही हैं और आखिरकार वही हुआ। 


लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी को गच्चा देते हुए लवली आनंद ने जेडीयू में शामिल होने का फैसला ले लिया। सोमवार की शाम जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में पूर्व जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि लवली आनंद जेडीयू के टिकट पर औरंगाबाद या शिवहर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। इसे आनंद परिवार की तरफ से आरजेडी को दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता