ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

JDU में आरसीपी और ललन सिंह के बीच टकराव और बढ़ा, उमेश कुशवाहा को जारी करना पड़ा यह फरमान

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही जनता दल यूनाइटेड में ऑल इज वेल बताते हो लेकिन पार्टी के अंदर आरसीपी सिंह और ललन सिंह के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आरसीपी सिंह और ललन

JDU में आरसीपी और ललन सिंह के बीच टकराव और बढ़ा, उमेश कुशवाहा को जारी करना पड़ा यह फरमान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही जनता दल यूनाइटेड में ऑल इज वेल बताते हो लेकिन पार्टी के अंदर आरसीपी सिंह और ललन सिंह के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आरसीपी सिंह और ललन सिंह के बीच पार्टी दो खेमों में बंटती हुई नजर आ रही है और अब हालात ऐसे बन गए हैं कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को आरसीपी सिंह कैंप पर नकेल कसने के लिए नया फरमान जारी करना पड़ा है। दरअसल, पार्टी के प्रदेश प्रदेश उमेश कुशवाहा ने आज एक पत्र जारी करते हुए पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों समेत नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि मुख्यालय के नाम पर किसी की तरफ से अगर कोई दिशा निर्देश आता है तो उसे ना माने।


दरअसल, पिछले दिनों पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने ऐलान किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर वह प्रदेश भर में कार्यक्रम को आयोजित करेंगे लेकिन पार्टी ने इससे किनारा कर लिया। आरसीपी सिंह कैंप के नेता इसके बावजूद पार्टी के नेताओं को दिशा निर्देश दे रहे थे। जानकार सूत्रों की मानें तो यह खबर जैसे ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को मिली उन्होंने तत्काल उमेश कुशवाहा को एक्शन लेने के लिए कहा, फिर क्या था पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर दिया। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट तौर पर निर्देश दे दिया कि पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्यालय स्तर से किसकी बात माननी है इसके लिए नेताओं की लिस्ट भी जारी की गई है।


वहीं दूसरी ओर जेडीयू प्रवक्ता सुहेली मेहता पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सुहेली मेहता को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के आवास पर हुए भोज में शामिल होने को लेकर उनपर कार्रवाई की गई है। उमेश कुशवाहा के इस कदम से माना जा रहा है कि आरसीपी गुट के नेताओं को साइड लाइन करने की तैयारी हो गई है।


JDU में आरसीपी और ललन सिंह के बीच टकराव और बढ़ा, उमेश कुशवाहा को जारी करना पड़ा यह फरमान

टैग्स