ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

JDU में दिखने लगा टूट ! उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे MLC बोले .. पार्टी को किया जा रहा कमजोर

PATNA : उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू के अंदर उठा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल चुके कुशवाहा आए दिन कोई न कोई बड़ा

JDU में दिखने लगा टूट ! उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे MLC बोले .. पार्टी को किया जा रहा कमजोर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू के अंदर उठा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल चुके कुशवाहा आए दिन कोई न कोई बड़ा बयान दे रहे हैं। इस बीच अब पार्टी के विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने आज उपेंद्र कुशवाहा से मुलाक़ात की है। इन दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बंद कमरे में बातचीत हुई है। इसके बाद एमएलसी ने इस मुलाकात के पीछे की वजहों को जाहिर किया है। 


जेडीयू के एमएलसी रामेश्वर महतो ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा से इस मुलाकात के पीछे की वजह यही थी की मैं उनसे आग्रह करने आया था।  इसको लेकर मैंने उनसे टाइम मांगा था। इस दौरान हमने कहा कि, आप पार्टी में बने रहे, नेता से बात करें, नीतीश कुमार जी से बात करें।  इसके साथ ही यह जो भ्रम बनी हुई है वह दूर हो और हमलोग आपसी सहमति से बातचीत कर इसको दूर करें। 


इसके आलावा उन्होंने पार्टी के नेता और नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चोधरी को लेकर कहा कि, वो पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। वो पार्टी के खिलाफ लगातार साजिश कर रहे हैं। चाहे वो विधान परिषद् का चुनाव हो या विधायक का चुनाव हो हर जगह उन्होंने पार्टी को कमजोर करने का काम किया है। आप लोग यदि लोग कैमरा बंद करके सवाल करेंगे तो हर नेता चार से पांच लोगों का नाम बता देगा। 


इसके आलावा उन्होंने अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि, वो खुद तो कोई चुनाव जित नहीं सकते हैं और दूसरे लोगों पर सवाल उठाते हैं तो इस तरह के बातों पर कोई विशेष क्या ही बोल सकता है, उनको तो खुद भी समझ लेना चाहिए कि वो किसके खिलाफ बोल रहे हैं। इसके आलावा उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के संसदीय बोर्ड से हटाए जाने के सवालों पर चुप्पी साधते हुए कहा कि, यह उनका आपसी का मामला है इस पर मैं कुछ भी फिलहाल नहीं बोल सकता हूँ। 


आपको बताते चलें कि, उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू के अंदर अब दो गुट दिखने को मिल रहा है।  जिस तरह से पिछले महीने से ही पार्टी के भीतर उनकी नीतीश कुमार औऱ ललन सिंह से खींचतान जारी है ओर अब वे 19-20 फरवरी को पार्टी के वर्करों की बैठक बुलाई है। जिसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, जो भी उनकी बैठक में शामिल होंगे उनपर एक्शन लिया जाएगा। जिसके बाद से अब पार्टी के अंदर दो गुट बनता हुआ नजर आ रहा है।