ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

JDU को याद आई इंदिरा गांधी की इमरजेंसी, बोले ललन सिंह ... BJP के खिलाफ बोलने या लिखने पर मिलती है ऐसी सजा

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों पर आयकर विभाग की हुई छापेमारी को गैरलोकतांत्रिक बताया है. उन्होंने ब

JDU को याद आई इंदिरा गांधी की इमरजेंसी, बोले ललन सिंह ... BJP के खिलाफ बोलने या लिखने पर मिलती है ऐसी सजा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों पर आयकर विभाग की हुई छापेमारी को गैरलोकतांत्रिक बताया है. उन्होंने बीबीसी के खिलाफ हुई कार्रवाई की निंदा की. मंगलवार को BBC के मुंबई और दिल्ली ऑफिस में हो रही आईटी की रेड पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल दागा. ललन सिंह ने कहा कि ये कैसा लोकतंत्र है? जो भी इनके खिलाफ बोलेगा या लिखेगा, उसका यही हश्र होगा. जिसको भी बोलना या लिखना हो, पहले इन्हें दिखाना होगा, वरना बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा. आखिर सरकारी तोतों का कितना और कब तक दुरुपयोग करेगी?


नेता ललन सिंह ने मीडिया संस्थान पर हो रहे रेड को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने मंगलवार की सुबह से ही आयकर विभाग द्वारा  ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन, BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर सर्वे किया जा रहा है. बीबीसी पर ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के तहत गैर-अनुपालन, हस्तांतरण मूल्य निर्धारण मानदंडों का लगातार और जानबूझकर उल्लंघन करने और जानबूझकर मुनाफे की महत्वपूर्ण राशि को डायवर्ट करने का आरोप है. इन्हीं आरोपों की जांच करने के लिए सर्वे आयोजित किए गए हैं. 


मिली जानकारी के अनुसार 12 से 15 लोगों की एक टीम BBC के दिल्ली ऑफिस में सर्वे कर रही है. आईटी  रेड को लेकर मंगलवार को इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के अनुसार मल्टीपल लोकेशन पर सर्वे किया जा रहा है. आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारी बीबीसी के ऑफिस में कागजों को खंगाली. जानकारी यह भी मिली कि बीबीसी के स्टाफ के फोन भी जब्त किए गए हैं. इसके बाद से तरह तरह की राजनीतिक प्रक्रिया भी आई. बिहार के जेडीयू नेता ने भी इसे तानाशाह और गलत बताया है. दूसरी तरफ, कांग्रेस इंडिया लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हो रही. बता दे हाल ही में बीबीसी ने केंद्र सरकार को लेकर एक डॉक्युमेंट्री बनाई थी जिसे भी बैन कर दिया गया था.

टैग्स