ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार चुनाव : JDU कोटे के 14 मंत्रियों समेत दो दर्जन से ज्यादा दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे और इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे दो दर्जन से ज्यादा दिग्गजों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा।

बिहार चुनाव : JDU कोटे के 14 मंत्रियों समेत दो दर्जन से ज्यादा दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे और इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे दो दर्जन से ज्यादा दिग्गजों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा। नीतीश कैबिनेट में शामिल जदयू कोटे के 14 मंत्रियों के साथ-साथ अन्य बड़े शहरों की किस्मत ईवीएम में बंद है और जनादेश आने के बाद इनकी हार और जीत का फैसला हो जाएगा। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत कई पूर्व मंत्रियों और बाहुबली छवि के नेताओं की साख भी दांव पर लगी हुई है। 


जेडीयू कोटे के जिन मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव लड़ा और उनकी किस्मत का फैसला आज होना है उनमें मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, कृष्ण नंदन वर्मा, नरेंद्र नारायण यादव, जय कुमार सिंह, शैलेश कुमार, रामसेवक सिंह, संतोष निराला, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, बीमा भारती, लक्ष्मेश्वर राय, महेश्वर हजारी, मदन सहनी, रमेश ऋषि देव शामिल हैं। जबकि पूर्व मंत्रियों में रंजू गीता, हरिनारायण सिंह, मंजू वर्मा, दामोदर रावत, लेसी सिंह का नाम प्रमुख है। लालू यादव के समधी चंद्रिका राय की किस्मत पर भी आज ही फैसला होगा वह परसा से चुनाव लड़ रहे हैं। 


इसके अलावे जेडीयू के जिन अन्य उम्मीदवारों पर सबकी नजरें टिकी होंगी उनमें धूमल सिंह की पत्नी सीता देवी, पूर्व मंत्री कपिलदेव कामत की बहू मीना कामत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के बेटे फराज फातमी, बीपी मंडल के पोते निखिल मंडल के साथ-साथ हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के बेटे कौशल किशोर और राम लखन सिंह यादव के पुत्र जयवर्धन यादव की किस्मत का भी फैसला होना है।

टैग्स