ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जातीय जनगणना पर नीतीश सरकार में एक राय नहीं, BJP कोटे के मंत्री बोले.. बिहार में इसकी जरूरत नहीं

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से जातीय जनगणना पर दबाव बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड भले ही बिहार में इससे कराने पर अपनी सहमति दे रह

जातीय जनगणना पर नीतीश सरकार में एक राय नहीं, BJP कोटे के मंत्री बोले.. बिहार में इसकी जरूरत नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से जातीय जनगणना पर दबाव बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड भले ही बिहार में इससे कराने पर अपनी सहमति दे रहे हो लेकिन नीतीश सरकार के अंदर जातीय जनगणना के मसले पर एक राय नजर नहीं आ रही है। 


सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी पहले ही जातीय जनगणना के विरोध में खड़ी है और अब सरकार में शामिल बीजेपी कोटे से मंत्री भी जातिगत जनगणना पर अलग राय रखते हैं। बिहार सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि बिहार के लिए जातिगत जनगणना बहुत आवश्यक नहीं है।


अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि जातिगत जनगणना कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिसके बिना बिहार डूब रहा है या यहां की धरती हिल रही है। अभी कहां है कि नेता प्रतिपक्ष के इशारे पर सरकार नहीं चल सकती। जातिगत जनगणना का अधिकार है लेकिन बिहार में हम इसकी जरूरत महसूस नहीं करते।


बीजेपी कोटे से बिहार सरकार में कृषि अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब उस समय यह सवाल क्यों नहीं उठाई गयी। अभी ही यह सवाल क्यों उठ रहा है। केंद्र सरकार ने अपनी परिस्थितियों को बता दिया है कि यह संभव नहीं है। इस बात को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समझ रहे हैं। तेजस्वी की ऊंगली के ईशारे पर सरकार नहीं चलने वाली हम लोग जनता के इशारे पर चलने वाले हैं।