ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

जनता कर्फ्यू का RLSP ने किया समर्थन, देशवासियों से घरों में रहने की खुद की अपील

PATNA : पीएम मोदी के अपील पर कल होने वाली जनता कर्फ्यू को आरएलएसपी ने अपना समर्थन दिया है। पार्टी ने कहा है कि वैश्विक महामारी से जूझ रहे पूरे देश को इस वक्त साथ खड़ा होना चाह

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पीएम मोदी के अपील पर कल होने वाली जनता कर्फ्यू को आरएलएसपी ने अपना समर्थन दिया है। पार्टी ने कहा है कि वैश्विक महामारी से जूझ रहे पूरे देश को इस वक्त साथ खड़ा होना चाहिए। इस दौरान किसी तरह की पॉलिटिक्स से बाज आने की भी पार्टी ने सलाह दी है।


रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू कार्यक्रम का समर्थन रालोसपा करती है। उन्होनें कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा विश्व जूझ रहा है। भारत में भी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर देश हित में और आम लोगों के स्वास्थ्य हित में देश के प्रत्येक नागरिक को इस कार्यक्रम का समर्थन करना चाहिए और अपने घरों में ही रहना चाहिए ताकि हम इस बीमारी को हरा पाए।


बता दें कि कोरोना वायरस से बचने के लिए देश भर में 22 मार्च यानी रविवार को 'जनता कर्फ्यू' रहेगा। इस मौके पर लोग सुबह 7 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक अपने घरों में रहेंगे। वहीं, शाम में 5 बजे सभी लोग अपने घरों के दरवाज़े बालकनी या छत से ताली या थाली बजाकर उन लोगों का अभिवादन करेंगे, जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को बचाने के लिए अपनी सेवा दे रहे हैं। इसमें डॉक्टर्स, नर्सें, मीडिया कर्मी आदि शमिल हैं।


भारत सरकार ने 19 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' को लेकर एडवायज़री जारी की थी, जिसमें लोगों से अपील की गई थी कि 22 मार्च को सभी 'जनता कर्फ्यू' का पालन करें। इस दौरान लोग अपने घरों में ही रहें और बाहर न निकलें, जिनका घर से निकना बेहद आवश्यक है या मजबूरी है, सिर्फ वहीं लोग घर से बाहर जाएं। इसके साथ ही सरकार ने अपील करते हुए ये भी कहा है कि हमें एकजुट होकर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकना है।


गौरतलब है कि देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पूरे देश भर में मरीजों की संख्या 325 हो गई है।कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं। 





टैग्स