ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जगदानंद सिंह नहीं बनेंगे दोबारा अध्यक्ष, सितंबर महीने में मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान 15 जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है। पहले 30 जून तक सदस्यता अभियान चलाया जाना था लेकिन पार्टी ने इसे 15 दिनों का विस्तार दे दिया ह

जगदानंद सिंह नहीं बनेंगे दोबारा अध्यक्ष, सितंबर महीने में मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान 15 जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है। पहले 30 जून तक सदस्यता अभियान चलाया जाना था लेकिन पार्टी ने इसे 15 दिनों का विस्तार दे दिया है। अब 15 जुलाई के बाद आरजेडी का संगठनात्मक चुनाव शुरू होगा। सबसे पहले बूथ स्तर और पंचायत स्तर के चुनाव होंगे इसके बाद प्रखंड और फिर जिला स्तर होते हुए राज्य कार्यकारिणी तक का चयन होगा। सितंबर महीने में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है और अक्टूबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। 


राष्ट्रीय जनता दल के अंदरखाने से जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी नहीं संभालेंगे। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जगदानंद सिंह ने दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।


उनकी जगह लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव किसी नए चेहरे को नेतृत्व देने पर विचार कर रहे हैं। तेजस्वी यादव अपने टीम में शामिल नेताओं में से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाएंगे। इन दावेदारों में सबसे ऊपर पार्टी के मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता का नाम माना जा रहा है। आलोक मेहता कुशवाहा समाज से आते हैं और आरजेडी अगर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो जनता दल यूनाइटेड की तरफ से लव कुश समीकरण का काट वह खड़ा कर सकती है।


सूत्रों की माने तो जगदानंद सिंह काफी पहले ही प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ चुके होते लेकिन लालू यादव के कहने पर वह काम करते रहे। लालू प्रसाद यादव और पार्टी को लेकर उनकी निष्ठा थी। तेजप्रताप यादव की तरफ से लगातार बयानबाजी होने के बावजूद जगदा बाबू ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाले रखी। 


तेजस्वी यादव ने ऐसे वक्त में प्रदेश नेतृत्व के लिए आगे किया था। जब पार्टी अनुशासनहीनता के दौर से गुजर रही थी लालू यादव ने जिस काम के लिए जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया वह काम पूरा भी हुआ। जगदानंद सिंह ने पार्टी के अंदर अनुशासन बनाया। साथ ही साथ पहले से ज्यादा व्यवस्थित रूप से काम करने वाली पार्टी अब राजद बन चुकी है।