ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

JDU को केवल नीतीश के चेहरे पर है भरोसा, इफ्तार पार्टी के पोस्टर बैनर पर ललन सिंह की भी तस्वीर नहीं

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। पटना के हज भवन में दावत ए इफ्तार के मौके पर एनडीए के तमाम बड़े नेताओं के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी

JDU को केवल नीतीश के चेहरे पर है भरोसा, इफ्तार पार्टी के पोस्टर बैनर पर ललन सिंह की भी तस्वीर नहीं
Editor
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। पटना के हज भवन में दावत ए इफ्तार के मौके पर एनडीए के तमाम बड़े नेताओं के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इफ्तार पार्टी को लेकर हज भवन को बड़े तरीके से सजाया गया था। रोजे के बाद इफ्तार खोलने वाले लोगों के लिए पूरा इंतजाम भी था, हालांकि इस मौके पर जो पोस्टर बैनर लगाए गए उसमें नीतीश कुमार की तस्वीर के अलावे केवल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलीम परवेज की ही तस्वीर नजर आई।


नीतीश कुमार समेत अन्य नेताओं को बैठने के लिए जहां मुख्य मंच बनाया गया था उसके पीछे एक बड़े बैनर पर नीतीश कुमार की तस्वीर ही नजर आई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हों या फिर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा किसी की भी तस्वीर को इसमें जगह नहीं दी गई। इफ्तार पार्टी के जरिए जेडीयू ने अल्पसंख्यक तबके को साफ मैसेज दे दिया कि नीतीश का चेहरा ही अकलियतों के लिए भरोसे का चेहरा है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हज भवन पहुंचने पर गुलदस्ता, टोपी और साफा देकर उनका स्वागत किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक सीएम नीतीश समेत सभी रोजेदारों ने राज्य, समाज और देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी। नीतीश कुमार ने दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुये विभिन्न दलों के नेताओं का स्वागत भी किया। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य नेता इसमें शामिल हुए।

टैग्स